Malaika Arora या Arjun Kapoor, दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर? नेटवर्थ जानकर लगेगा झटका
Malaika Arora Arjun Kapoor Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सबके सामने एक दूसरे पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटते। हाल ही खबर आई थी कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप हो चुका है। हालांकि ये महज एक अफवाह और दोनों के बीच सब ठीक है। इस बीच आइए आपको बताते हैं मलाइका और अर्जुन में से कौन ज्यादा अमीर है।
अर्जुन-मलाइका की नेटवर्थ
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही एक फिल्म में काम करने के लिए मोटी रकम वसूलते हैं। जहां एक तरफ अर्जुन एक फिल्म के 6 से 7 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं तो वहीं मलाइका फिल्मों में एक आइटम नंबर पर डांस करने के करीबन 1.75 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा उन्हें डांस शो नच बलिए, नच बलिए सीजन 2, जरा नचके दिखा, झलक दिखला जा जैसे रियलटी शो होस्ट करने की भी मोटी रकम मिलती है।

दोनों की कुल कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन करते हैं। जिससे दोनों हर साल अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं ऐसे में नेटवर्थ की बात करें तो अर्जुन कपूर 82 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं वहीं मलाइका अरोड़ा की कुल नेटवर्थ 100 करोड़ है।
अर्जुन-मलाइका के आलीशान घर की कीमत
मलाइका अरोड़ा के पास मुंबई में खुद का एक आलीशान अपार्टमेंट है जिसमें वह अपने बेटे के साथ रहती हैं। इस घर की कीमत 20 करोड़ रुपए बताई जाती है। वहीं अर्जुन कपूर के पास मुम्बई के जुहू में शानदार अपार्टमेंट है जिसमें वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसकी कुल कीमत 23 करोड़ बताई जाती है।
अर्जुन-मलाइका का कार कलेक्शन
अर्जुन कपूर महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। एक्टर के कार कलेक्शन की बात करें तो, उन्होंने 2.43 करोड़ रुपये की मर्सीडीज मायबैक कार खरीदी थी। इसके अलावा एक्टर के पास लैंड रोवर डिफेंडर भी है। जिसकी कीमत 95.35 लाख रुपये बताई जाती है। इसके साथ ही उनके पास 1.64 करोड़ की Maserati Levante भी है। वहीं मलाइका अरोड़ा के पास बीएमडब्ल्यू 7सीरीज, रेंज रोवर, टोयटा इनोवा क्रिस्टाल और बीएमडब्ल्यू एक्स7 जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications