क्या Arjun Kapoor की वजह से हुआ मलाइका-अरबाज का तलाक? तोड़ी 19 साल की शादी, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

Arjun Kapoor Malaika Arora Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह लंबे समय से अर्जुन कपूर को को डेट कर रहे हैं। आए दिन कपल अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हालांकि इस रिश्ते की वजह से दोनों को ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है। ऐसे में आज हम आपको कपल की लव स्टोरी के बारे में बताएंगे। आखिर ऐसा क्या हुआ कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को अपना दिल दे बैठीं।

साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो गया था। इस रिश्ते के खत्म होने के बाद एक्ट्रेस की लाइफ में अर्जुन कपूर आए और दोनों ने साल 2021 में अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया। कई बार अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें सामने आ चुकी हैं। हालांकि मलाइका और अर्जुन हमेशा इस पर बात करने से बचते हुए नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी।

Arjun Kapoor

दरअसल, अर्जुन कपूर पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। इस दौरान वह सलमान खान के घर अक्सर आते-जाते रहते थे। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। उस वक्त अर्जुन कपूर फिल्म 'इशकजादे' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे थे। ऐसे में वह सलमान खान से राय लेने के लिए अक्सर उनके घर जाते रहते थे। इस दौरान उनकी मलाइका अरोड़ा से मुलाकात हुई और दोनों की दोस्ती हो गई।

साल 2012 में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की अक्सर मुलाकाते होती रहती थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो, मलाइका और अरबाज के बीच उस वक्त काफी झगड़े बढ़ गए थे और ऐसे में मलाइका अर्जुन के साथ काफी टाइम स्पेंड करने लगी थीं। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसके बाद से अरबाज और मलाइका के रिश्ते में दरार की खबरें आने लगी थीं।

इसके बाद साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक हो गया था। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि अर्जुन कपूर की वजह से दोनों का तलाक हुआ है। यही वजह है कि अर्जुन और मलाइका से खान परिवार काफी नाराज है। तलाक के बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ती गईं और फिर अर्जुन और मलाइका ने अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया।

जहां फैंस मलाइका और अर्जुन की शादी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब फैंस की ये चाहत अधूरी रह जाएगी। जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन ने 2 महीने पहले ही ब्रेकअप कर लिया। पिछले कुछ समय से दोनों एक दूसरे के साथ नहीं रह रहे। वहीं इस बार क्रिसमस और नए साल के मौके पर भी दोनों साथ नजर नहीं आए। हालांकि ब्रेकअप की असली वजह क्या है ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया। खैर इस खबर के बाद फैंस काफी निराश हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+