Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जिस स्टेज पर केके ने किया आखिरी बार परफॉर्म, अर्जुन कानूनगो ने बताई उसकी ये सच्चाई

केके को इस दुनिया से गए महज कुछ ही दिन हुए हैं। लेकिन, उनकी मौत को लेकर हर रोज कोई ना कोई नए खुलासे हो रहे हैं। अब सिंगर अर्जुन कानूनगो ने लाइव शो को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

मुंबई, 11 जून: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर केके की आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है। उनका इस तरह अचानक दुनिया से जाना फैंस के लिए काफी दुखद है। अब भी फैंस ये यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि, केके हम सबके बीच नहीं रहे। वहीं दूसरी तरफ उनकी मौत को लेकर हर रोज कोई नए खुलासे हो रहे हैं। अब सिंगर अर्जुन कानूनगो ने लाइव शो की सच्चाई से पर्दा उठाया है।

केके की मौत पर बोले अर्जुन कानूनगो

केके की मौत पर बोले अर्जुन कानूनगो

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर केके इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। उनका जाने से फैंस काफी दुखी हैं। लेकिन, अब केके की मौत होने के बाद कोलकाता में हुए लाइव कॉन्सर्ट पर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं अब सिंगर अर्जुन कानूनगो इस लाइव शो का सच्चाई से पर्दा उठाया है।

'मैं भी सांस नहीं ले पा रहा था'

'मैं भी सांस नहीं ले पा रहा था'

अर्जुन कानूनगो ने कहा कि, 'मैंने सुना ऑडिटोरियम में काफी ज्यादा गर्मी थी। मैंने भी इसी ऑडिटोरियम में परफॉर्म किया और मेरा भी अनुभव ऐसा ही था। मैं सांस नहीं ले पा रहा था। वहां, इतनी गर्मी थी, कि एसी भी काम नहीं कर रहे थे। पुराने ऑडिटोरियम का अच्छे से रख रखाव नहीं किया जाता है। ये कई स्तर की समस्या है। ऑडिटोरियम को बेहतर होना चाहिए। मुझे नहीं पता कि ये बात मैनेजमेंट को पता थी या नहीं। अगर उन्हें पता था कि के.के. ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं तो उन्हें तुरंत शो बंद कर देना चाहिए। कोई फर्क नहीं पड़ता केवल एक ही शो है।'

आशा भोसले का बताया ये किस्सा

आशा भोसले का बताया ये किस्सा

इसके साथ ही उन्होंने कॉनसर्ट के दौरान आयोजकों के किए गए इंतजाम पर सवाल खड़े करते हुआ सिंगर आशा के साथ हुई एक घटना का जिक्र किया। सिंगर ने कहा कि, 'हम न्यूजीलैंड में थे। मैं आशा जी के बगल में खड़ा था क्योंकि मैं उनके साथ गाना गा रहा था। शो के दौरान वह मेरे पास आईं और कहा, 'मेरे सीने में दर्द हो रहा है।' उस वक्त वह लगभग 77 साल की थीं। मैं ये सुनकर अचानक डर गया क्योंकि उस वक्त मैं 19 साल का बच्चा था और मुझे लग रहा था कि मैं इस परिस्थिति का कैसे सामाना करुंगा।

'आशाजी का हुआ था चेकअप'

'आशाजी का हुआ था चेकअप'

उन्होंने आगे कहा कि, 'मैं स्टेज से नीचे उतरा और मैनेजर को बुलाया। शो पांच मिनट के लिए रुक गया। एक प्रोफेशनल होने के नाते उन्होंने अपना गाना खत्म किया। डॉक्टर वहां पर मौजूद थे, उन्होंने आशाजी को चेक किया और वापस भेज दिया।'

कैसे हुई केके की मौत?

कैसे हुई केके की मौत?

बता दें कि, मंगलवार 31 मई को केके का कोलकाता में लाइव कॉन्सर्ट था। कॉन्सर्ट करने के दौरान उनको अचानक घबराहट महसूस होने लगी। कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिग़ड़़ने लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन, उनकी जान नहीं बच पाई। केके की मौत को कुछ ही दिन हुए है लेकिन फैंस अब भी नहीं मान रहे हैं कि, वह अब इस दुनिया में नहीं रहे। खैर, केके की सुरीली आवाज हमेशा फैंस के कानों में गुंजती रहेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+