Arjun Awards: कार्तिक आर्यन और कबीर खान को देख खुशी से झूमें पैरा एथलीट नवदीप सिंह, वीडियो हुआ वायरल

आज खेल अवॉर्ड्स से सभी विजेताओं को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया गया। इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भारतीय पैरा-अथलीट नवदीप सिंह बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और डायरेक्टर कबीर खान से मिलते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि यह वीडियो अर्जुन अवॉर्ड समारोह का है। यह इवेंट आज 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ।

इसी इवेंट में मुरलीकांत पेटकर को उनके कमाल के योगदान के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वीडियो में नवदीप सिंह कार्तिक और कबीर को देखकर भागते हुए उनके पास आते हैं। कबीर खान और साजिद नाडियाडवाला "चंदू चैंपियन" फिल्म के क्रिएटिव माइंड्स हैं, जो मुरलीकांत पेटकर की प्रेरणादायक सच्ची कहानी को दुनिया के सामने लाए हैं। कार्तिक ने इस फिल्म में पेटकर का किरदार निभाया है।

Arjun Awards

वीडियो में नवदीप और कार्तिक के बीच की दोस्ती साफ दिख रही है। ये दोस्ती यह बताती है कि पैरा एथलीट्स की मेहनत और उनके काम को पहचानना कितना ज़रूरी है और सिनेमा इन प्रेरणादायक कहानियों को लोगों तक पहुँचाने में कितना बड़ा रोल निभाता है। आज अर्जुन अवॉर्ड समारोह में कार्तिक आर्यन और कबीर खान की मौजूदगी, मुरलीकांत पेटकर की शानदार यात्रा को और भी सम्मान देती है। उनका अर्जुन अवॉर्ड जीतना उनके समर्पण और संघर्ष का सही तरीके से सम्मान है, और आज का ये इवेंट उसी शानदार सफर का जश्न है।

इस वीडियो में दिखाए गए दिल छूने वाले पल से ये साफ है कि कैसे सिनेमा और खेल मिलकर असली नायकों जैसे मुरलीकांत पेतकर को सम्मानित करते हैं। ये हमें यह याद दिलाता है कि कहानी सुनाने की ताकत कितनी बड़ी होती है, जो लोगों को अपने साथ जोड़कर असली हीरोज़ को सलाम करती है। चंदू चैंपियन में कार्तिक आर्यन की परफॉर्मेंस को भी सराहा जाता है। उन्होंने अपनी एक्टिंग से इस किरदार को जिंदा कर दिया है। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+