Arijit Singh Net Worth: मुंबई में ₹8 करोड़ का घर, लक्जरी कारें, सिंगर की कमाई और कॉन्सर्ट फीस उड़ा देगी होश
Arijit Singh net worth: जिस आवाज़ ने इश्क़ को पहचान दी, उसी नाम ने अब इंडस्ट्री को चौंका दिया है। करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह के संन्यास की खबर ने जहां फैंस को भावुक कर दिया, वहीं एक सवाल ज़ोरों पर है-आख़िर कितनी है उस सिंगर की नेट वर्थ, जिसने अपनी आवाज़ से शोहरत, सम्मान और करोड़ों की कमाई की?
'तुम ही हो...'(आशिकी 2), "अगर तुम साथ हो...", "हवाएं...", "चन्ना मेरेया..."ज़ालिमा... और जनम जनम... समेत कई शानदार हिट गानों से मशहूर हुए अरिजीत फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे सिंगर में एक हैं, जिन्होंने हिंदी समेत चार भाषाओं में 300 से अधिक गाने गाकर लाखों दिलों पर राज कर रहे है।

रियालिटी शो 'इंडियन आइडल' से अरिजीत सिंह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की और जल्द ही अपनी पहचान बनाई।अरिजीत सिंह 2000 के दशक के बाद सबसे लोकप्रिय भारतीय प्लेबैक सिंगर में से एक हैं। संन्यास की घोषणा के बाद उनकी अनुमानित नेट वर्थ ₹414 करोड़ ($50 मिलियन) है। अरिजीत सिंह ने ये कमाई अपने लाइवशो, कॉन्सर्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और फैन बेस से की है। अरिजीत सिंह की एक साल की कमाई की बात की जाए तो करीब ₹70 करोड़ बताई जाती है।
अरिजीत सिंह का घर और कार कलेक्शन
अरिजीत के पास नवी मुंबई में एक ₹8 करोड़ का आलीशान घर और ₹3.4 करोड़ से अधिक की लक्जरी कारें हैं। उनके गैराज में रेंज रोवर व मर्सिडीज जैसी हाई-एंड गाड़ियां शामिल हैं। इन आलीशान जीवनशैली के बावजूद, अरिजीत अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं।
अरिजीत सिंह रेस्टोरेंट भी चलाते हैं
प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह का पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित जियागंज में एक साधारण घर है, जिसमें एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी है। वह अक्सर शांत जीवनशैली अपनाते हैं और सिर्फ प्रोफेशलन वर्क के लिए ही यात्रा करते हैं। जियागंज में अरिजीत 'हेशेल' नाम का एक किफायती रेस्टोरेंट भी चलाते हैं। यह रेस्तरां महज ₹40 में पौष्टिक भोजन परोसता है।
गायन के अलावा, अरिजीत सिंह ब्रांड एंडोर्समेंट और सहयोग से भी अच्छी खासी कमाई करते हैं। उन्होंने कोका-कोला व सैमसंग जैसे कई इंटरनेशनल ब्रांड के लिए ऐड कर चुके हैं।
एक कॉन्सर्ट से कितनी कमाई करते हैं अरिजीत सिंह?
लाइव कॉन्सर्ट और स्टेज परफॉर्मेंस अरिजीत की कमाई का बड़ा हिस्सा हैं। Insider.in के मुताबिक, भारत में उनके कॉन्सर्ट के टिकट ₹2,000 से ₹80,000 तक होते हैं। पुणे में एक शो में कथित तौर पर ₹16 लाख तक के प्रीमियम लाउंज टिकट बिके थे।
अरिजीत सिंह एक फिल्म के गाने के लिए कितना चार्ज करते हैं?
विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, अरिजीत सिंह एक फिल्म गीत के लिए ₹8 लाख से ₹10 लाख चार्ज करते हैं। कुछ अनुमान इससे भी अधिक बताते हैं। संगीतकार मोंटी शर्मा ने पिछले साल 'HT Music' को बताया था कि वे प्रति परफॉर्मेंस ₹2 करोड़ लेते हैं। दो घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए लगभग ₹14 करोड़ लेने वाले अरिजीत दुनिया के सबसे महंगे संगीतकारों में से हैं।
अरिजीत सिंह के लंदन शो में रचा था इतिहास
अरिजीत सिंह लंदन के प्रतिष्ठित टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में एक बड़ा कॉन्सर्ट करके इतिहास रचा था। यह 2025 में उनका एकमात्र यूरोपीय प्रदर्शन था जिसमें किसी इंडियन सिंगर द्वारा ब्रिटेन के बड़े स्टेडियम में एकल शो हेडलाइन करने का यह पहला मौका मिला। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, टिकट £210 से £2,410 तक थे।
अरिजीत सिंह के सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स हैं?
डिजिटल क्षेत्र में भी अरिजीत नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। वह हाल ही में स्पॉटिफाई पर 140 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कलाकार बने, जिन्होंने टेलर स्विफ्ट, एड शीरन व एरियाना ग्रांडे जैसे वैश्विक सितारों को पीछे छोड़ा।












Click it and Unblock the Notifications