लाइव कॉन्सर्ट के दौरान फैन की इस हरकत के कारण घायल हुए अरिजीत सिंह, बोले- 'मेरा हाथ कांप रहा है..'

हाल ही में मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह औरंगाबाद में परफॉर्म किया। लेकिन इस दौरान एक फैन ने सिंगर का हाथ खींच लिया जिससे सिंगर घायल हो गए।

Arijit Singh

Arijit Singh Gets Injured: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह आए दिन अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। सिंगर देश के अलग-अलग राज्यों में अक्सर कॉन्सर्ट करते हैं। इस बार रविवार को उनका महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कॉन्सर्ट हुआ जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए।

लाइव कॉन्सर्ट के दौरान घायल हुए अरिजीत सिंह
दरअसल, रविवार को अरिजीत सिंह औरंगाबाद में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान घायल हो गए। दरअसल, यह सब एक फैन की वजह से हुआ, जब वह स्टेज पर गाना गा रहे थे तो एक फैन ने उनका हाथ जोर से खींच लिया। बस फिर क्या था यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैन ने खींचा सिंगर का हाथ
वीडियो में देखा जा सकता है कि, अरिजीत सिंह ने गायक से इस तरह हाथ मिलाने की कोशिश की कि वह घायल हो गए। हालांकि इस दौरान भी सिंगर शांति से फैन को समझाते हुए नजर आए। अरिजीत को यह कहते सुना जा सकता है, "आपको यह समझना होगा. मेरी बात सुनो, बोलो मत. आपको मजा आ रहा था, वह ठीक है, लेकिन अगर मैं परफॉर्म नहीं कर पा रहा हूं, तो आप मजा कैसे करोगे? आप बड़े हो गए हैं और एक मेच्युर पर्सन हैं। तुमने मेरा हाथ क्यों खींचा? मेरा हाथ अब कांप रहा है"।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
इसके बाद सिंगर के हाथ में तुरंत ट्टी बांधी जाती है और वह हाथ पकड़कर मंच से चले जाते हैं। हालांकि उस महिला ने सिंगर से माफी भी मांगी। इस घटना को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि यह कैसा तरीका है किसी सेलिब्रिटी से हाथ मिलाने का। साथ ही कुछ फैंस ने सिंगर को लेकर चिंता जाहिर की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+