क्या रिटायरमेंट के बाद सालाना 75 करोड़ कमाएंगे Arijit Singh? कैसे होगी कमाई? जानकर उड़ जाएंगे होश
Arijit Singh Retirement: 27 जनवरी 2026 की रात हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं रही। अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। फैंस भावुक हो उठे और सिंगर से अपना फैसला वापस लेने की गुहार लगाने लगे।
Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग से क्यों बनाई दूरी?
अरिजीत सिंह के इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया है। सवाल एक ही था कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि देश का सबसे बड़ा प्लेबैक सिंगर माइक्रोफोन से दूरी बनाने को मजबूर हो गया।

अरिजीत सिंह ने पोस्ट में लिखी ऐसी बात
इस पर खुद अरिजीत सिंह ने अपने प्राइवेट एक्स हैंडल पर जवाब दिया। पोस्ट में उन्होंने साफ किया कि य् फैसला अचानक लिया गया कदम नहीं है बल्कि वह कई वर्षों से मानसिक और प्रोफेशनल रूप से इसकी तैयारी कर रहे थे।
क्या 2016 में ही तय हो गया था संन्यास का रास्ता?
ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि अरिजीत सिंह ने साल 2016 में ही एक इंटरव्यू के दौरान प्लेबैक सिंगिंग से हटने के संकेत दे दिए थे। उसी दौर में उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री की कार्यशैली, कलाकारों की स्थिति और खासतौर पर रॉयल्टी सिस्टम पर खुलकर अपनी राय रखी थी।
अरिजीत ने कहा था- हर गाने का हक मिलना चाहिए
अरिजीत सिंह ने साल 2018 में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि रॉयल्टी जैसे मुद्दे सिंगर्स के भविष्य से सीधे जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा था- अगर सिंगर्स को हर गाने के लिए सही रॉयल्टी मिले तो उनका भविष्य सुरक्षित हो सकता है लेकिन यही सबसे बड़ी कमी है।
अरिजीत सिंह की रॉयल्टी में जबरदस्त उछाल
-हालांकि बीते कुछ वर्षों में हालात बदले हैं। साल 2024 की स्पॉटिफाई रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय सिंगर्स की रॉयल्टी में साल 2023 की तुलना में 6 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
-इसके साथ ही कॉपीराइट (संशोधन) अधिनियम साल 2012 के तहत प्लेबैक सिंगर्स को लाइफटाइम रॉयल्टी का अधिकार मिल चुका है। अरिजीत सिंह लगातार सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए जाने वाले इंडियन आर्टिस्ट रहे हैं, इसलिए रिटायरमेंट के बाद भी उनकी आमदनी जारी रहेगी।
क्या रिटायरमेंट के बाद सालाना 75 करोड़ कमाएंगे अरिजीत सिंह?
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के मुताबिक यूट्यूब चार्ट डेटा के अनुसार पिछले 365 दिनों में अरिजीत सिंह के गानों को करीब 15 अरब बार स्ट्रीम किया गया है। अगर हर स्ट्रीम पर उन्हें सिर्फ 5 पैसे भी मिलते हैं तो सिर्फ एक प्लेटफॉर्म से सालाना कमाई लगभग 75 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। ये आंकड़ा आने वाले वर्षों में और बढ़ सकता है।
Arijit Singh Career: रिएलिटी शो से सुपरस्टार सिंगर बनने तक का सफर
अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में रिएलिटी शो 'फेम गुरुकुल' से की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान मिली साल 2011 के सुपरहिट गाने 'फिर मोहब्बत करने चला' और साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी 2' के सुपरहिट गाने 'तुम ही हो' से मिली थी। इसके बाद अरिजीत सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अरिजीत सिंह के ब्लॉकबस्टर गानें और अवॉर्ड्स
इसके बाद अरिजीत सिंह ने एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए, जिनमें 'मन मस्त मगन', 'तोसे नैना', 'बिन्ते दिन' और 'केसरिया' के अलावा सलमान स्टारर 'बैटल ऑफ गलवान' का 'मातृभूमि' गाना भी शामिल है। अरिजीत सिंह ने अपने करियर में 2 नेशनल अवॉर्ड और 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते। साल 2025 में उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications