एक घंटे के लाइव कंसर्ट के लिए 2 करोड़ रुपए लेते हैं अरिजीत सिंह, करोड़ों की संपत्ति लेकिन जीते हैं ऐसी लाइफ

Arijit Singh Birthday: अरिजीत सिंह का गाया हुआ लगभग हर गाना उनके फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। सोशल मीडिया पर भी उनके गाने खूब वायरल होते हैं।

Arijit Singh

Arijit Singh Birthday: बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के गाने इस समय लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। इवेंट, पार्टीज और सेलिब्रेशन से लेकर मन को शांत करने तक के लिए लोग अरिजीत सिंह के गाने सुनना बेहद पसंद करते हैं। अरिजीत सिंह को आज के समय में रोमांटिक गानों का बादशाह कहा जाने लगा है। आज के समय के हर फिल्म में कम से कम एक गाना तो अरिजीत सिंह का जरूर होता है। आज अरिजीत सिंह का 36वां जन्मदिन है। आइए उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको उनकी कमाई, कुल संपत्ति और लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।

अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति
अरिजीत सिंह का गाया हुआ लगभग हर गाना उनके फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। सोशल मीडिया पर भी उनके गाने खूब वायरल होते हैं। देश के टॉप सिंगर्स में से एक और करोड़ों की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद अरिजीत सिंह बहुत ही सिंपल लाइफ जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति करीब 70 मिलियन डॉलर के आसपास है यानी अरिजीत सिंह 57 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर
आपको बता दें कि अरिजीत सिंह न सिर्फ बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड सिंगर हैं, बल्कि हाईएस्ट टैक्सपेयर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरिजीत सिंह फिल्मों में एक गाने की रिकॉर्डिंग के लिए करीब 30 लाख रुपये चार्ज करते हैं। यही वजह है कि अरिजीत सिंह की संपत्ति आज करोड़ों में पहुंच चुकी है। कई सालों तक बॉलीवुड इंडस्ट्री में संघर्ष करने के बाद अरिजीत सिंह ने आखिरकार लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना ली है।

लाइव कंसर्ट के लिए 2 करोड़ रुपए
जानकारी के अनुसार एक घंटे के लाइव कंसर्ट के लिए अरिजीत सिंह करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट देश-विदेश हर जगह आयोजित किए जाते हैं। वह एक महीने में दो लाइव शो तो जरूर कर लेते हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी शोज करते हैं और उनसे लाखों की कमाई करते हैं।

नवी मुंबई में आलीशान घर
कुछ साल पहले तक अरिजीत सिंह अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहते थे। फिलहाल वह अपनी फैमिली को लेकर नवी मुंबई के एक आलीशान बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। इस आलीशान घर की कीमत 8 करोड़ रुपए के आसपास है। हालांकि अरिजीत सिंह की लाइफस्टाइल काफी सिंपल है और वह लग्जीरियस तरीके से रहना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।

महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह के पास कई महंगी गाड़ियां भी मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अरिजीत सिंह के पास रेंज रोवर, हमर और मर्सिडिज बेंज जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। अरिजीत सिंह की सभी गाड़ियों की कीमत करीब 1 से 1.5 करोड़ रुपये के आसापस है। अपने एनजीओ की चैरिटी के लिए भी अरिजीत सिंह अक्सर कंसर्ट करते रहते हैं। इसके साथ ही अरिजीत सिंह एक एनजीओ भी चलाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+