'मां तुम शादी कब करोगी?' बेटे अरहान खान ने मलाइका अरोड़ा से पूछा ऐसा सवाल, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं तो स्पाइसी...'
Arhaan Khan and Malaika Arora: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अरहान पैपराजी के भी काफी फेवरेट बन गए हैं। वह अक्सर पैपराजी को पोज देते नजर आते हैं और उनके साथ मजाक-मस्ती भी करते हैं।
अरहान खान का नया पॉडकास्ट शो
आपको बता दें कि इन दिनों अरहान खान, 'डंब बिरयानी' नाम के अपने पॉडकास्ट शो के साथ एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एंट्री कर चुके हैं। अरहान खान के इस शो में पापा अरबाज खान और चाचा सोहेल खान पहले ही नजर आ चुके हैं। वहीं अब शो में मां मलाइका अरोड़ा मेहमान बनकर पहुंची थीं।

मलाइका अरोड़ा ने मसालेदार टॉपिक पर की बातचीत
बेटे के पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा ने कई मसालेदार टॉपिक पर बातचीत की। हाल ही में इस एपिसोड का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान के ट्रिकी सवालों का स्पाइसी जवाब देती हुई नजर आ रही हैं।
मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर पूछा गया सवाल
पॉडकास्ट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किए गए एक टीजर में अरहान खान अपनी मां मलाइका अरोड़ा से पूछते हैं- क्या आप एक सोशल क्लाइमबर है। इस पर मलाइका इनकार करते हुए कहती हैं- बिल्कुल नहीं। इसके बाद अरहान खान मजाकिया अंदाज में मां मलाइका अरोड़ा से पूछते हैं- आप शादी कब कर रही हैं। इस पर मलाइका कहती हैं- सोच लो क्योंकि मैं बहुत स्पाइसी हो सकती हूं।
मलाइका ने अरहान से वर्जिनिटी पर किया सवाल
वहीं मां मलाइका अरोड़ा ने भी बेटे अरहान खान से उनके पहले इंटीमेट एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर सवाल किया और पूछा- आपने अपनी वर्जिनिटी कब खोई? मां का सवाल सुनकर अरहान की बोलती ही बंद हो जाती है और वह हैरान होकर वाह कहते हैं।
अरहान के शो में नजर आए थे अरबाज-सोहेल
आपको बता दें कि अरहान खान के इस शो के पिछले एपिसोड में उनके पापा अरबाज खान और चाचा सोहेल खान ने सलमान खान के साथ अपनी इक्वेशन के बारे में बात की थी। अरबाज ने चुटकी लेते हुए कहा था कि वह तीनों एक दूसरे के बहुत करीब हैं। इस पर सोहेल खान ने मजाक में कहा था कि वह तीनों असल में बहनों जैसा बर्ताव करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications