Archana Puran Singh का हुआ जबरदस्त एक्सीडेंट, चेहरे का हुआ ऐसा हाल, जानें कैसी है हालत

Archana Puran Singh: फिल्मों से लेकर 'द कपिल शर्मा शो' में जज के रूप में नजर आने वाली एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अर्चना पूरन सिंह का शूटिंग करते वक्त भयानक एक्सीडेंट हो गया है।

अर्चना पूरन सिंह का बड़ा एक्सीडेंट
अर्चना पूरन सिंह बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म के लिए शूटिंग कर रही थीं। शूटिंग सेट पर हुए इस बड़े हादसे के तुरंत बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि एक्ट्रेस का मुंबई के नानावटी मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Archana Puran Singh

शूटिंग सेट पर अर्चना पूरन सिंह के साथ हुई ऐसी घटना

घटना के बाद अर्चना पूरन सिंह ने अपनी चोट के बारे में यूट्यूब पर व्लॉग बनाकर लोगों को बताया था। इस वीडियो में दिखाया गया है कि अर्चना और परमीत सेठी के बेटे आयुष्मान ने अपने भाई आर्यमन को मां के बारे में बताया। वहीं अर्चना की सर्जरी के बारे में सुनकर आर्यमन रोने लगते हैं। फिर आयुष्मान बताते हैं कि मां को हाथ में फ्रैक्चर है और चेहरे पर भी चोट के निशान आए हैं।

अर्चना पूरन सिंह ने दिया हेल्थ अपडेट

-अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- जो होता है अच्छे के लिए होता है। मैं इस पर विश्वास करने की कोशिश कर रही हूं। मैं ठीक हूं। पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रही हूं।

-अर्चना पूरन सिंह ने आगे लिखा है- बस एक हाथ से कुछ भी काम करने में कितनी मुश्किल होती है, अब पता चल रहा है। पूरा एपिसोड मेरे यूट्यूब पर देखिए।

-इंस्टाग्राम वीडियो में दिखाया गया है कि शूटिंग चल रही होती है और अचानक से अर्चना के चीखने की आवाज आती है। फिर सभी उन्हें अस्पताल लेकर जाते हैं।
-अर्चना के बेटे को जब उनके एक्सीडेंट और सर्जरी के बारे में पता चलता है तो वह इमोशनल हो जाते हैं।

-वीडियो में आगे अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत सेठी बताते हैं कि पत्नी का एक्सीडेंट हुआ था और कल उसका एक ऑपरेशन हुआ है।

-इसके बाद अर्चना बताती हैं कि अभी उनके हाथ की सूजन कम हो गई है। उन्हें हाथ में काफी दर्द है। वीडियो में अर्चना काफी परेशान भी नजर आ रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+