YouTube से इतना पैसा छाप रही है अर्चना पूरन सिंह की फैमिली, कुल संपत्ति जान पकड़ लेंगे माथा
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi Income: टीवी और फिल्म जगत की मशहूर जोड़ी अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों का कंटेंट दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, खासकर उनके फनी और फैमिली-मोमेंट्स वाले वीडियो लोगों को काफी अच्छे लग रहे हैं।
कोविड के दौरान शुरू हुआ था वीडियोज का सफर
अर्चना पूरन सिंह ने कोविड-19 महामारी के दौरान इंस्टाग्राम पर मजेदार वीडियोज शेयर करने शुरू किए थे। उनके ये वीडियोज इतनी तेजी से वायरल हुए कि लोगों ने उन्हें कॉमेडी क्वीन ऑफ इंस्टाग्राम कहना शुरू कर दिया था।

परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह का यूट्यूब चैनल
इसके बाद अर्चना पूरन सिंह ने अपने पति परमीत सेठी और दोनों बेटों के साथ मिलकर एक यूट्यूब चैनल शुरू किया। आज इस चैनल पर 9.91 लाख (991,000) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और हर नया व्लॉग रिलीज होते ही वायरल हो जाता है।
यूट्यूब से कपल करते हैं कितनी कमाई?
-हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अर्चना पूरन सिंह के पति परमीत सेठी ने यूट्यूब व्लॉगिंग की कमाई पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है- अगर कोई व्लॉगिंग को फुल-टाइम करियर के रूप में अपनाता है तो ये फिल्मों और टीवी की तुलना में तीन गुना ज्यादा इनकम दे सकता है लेकिन ये आसान नहीं है क्योंकि कंटेंट बनाना, एडिटिंग और लगातार दर्शकों को एंगेज रखना काफी मेहनत मांगता है।
-परमीत सेठी ने आगे कहा- ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब टीवी की जगह ले रहे हैं लेकिन कई बार ये क्वालिटी से समझौता कर रहे हैं। दरअसल हर कंटेंट अच्छा नहीं होता। हालांकि कुछ अपवाद जरूर हैं।
टीवी के भविष्य पर क्या बोले परमीत सेठी?
जब परमीत सेठी से पूछा गया कि क्या टीवी का दौर खत्म होने की कगार पर है तो उन्होंने कहा- न्यूज और लाइव स्पोर्ट्स को छोड़ दें तो बाकी लगभग सबकुछ अब ओटीटी पर शिफ्ट हो चुका है। ऐसे में आने वाले वक्त में टीवी का अस्तित्व सीमित रह सकता है।
क्या करते हैं परमीत सेठी?
-परमीत सेठी एक अभिनेता और निर्देशक हैं। उन्होंने छोटे और बड़े पर्दे, दोनों पर अपने अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई है। अभिनेता बनने से पहले वह कपड़ों के बिजनेस से जुड़े हुए थे।
-परमीत को टेलीविजन शो 'दास्तान' में मुख्य भूमिका के लिए चुना गया जिससे उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा उन्हें शाहरुख खान और काजोल के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में देखा गया था।
-परमीत सेठी की कुल संपत्ति के सटीक आंकड़े सामने नहीं आए हैं लेकिन वह फिल्मों, वेब सीरीज और अब डिजिटल कंटेंट से अच्छी-खासी कमाई कर रहे हैं।
अर्चना पूरन सिंह का चमचमाता करियर
-वहीं परमीत सेठी की पत्नी एक्ट्रेस अर्चना पुरन सिंह ने बॉलीवुड फिल्मों में साइड रोल निभाकर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। हालांकि पिछले कई सालों से अर्चना पूरन सिंह एक्टिंग से दूर हैं। वह बहुत ही कम फिल्मों में नजर आती हैं।
-अर्चना पूरन सिंह कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा के लॉफिंग शो से जुड़ चुकी हैं। आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' में जज के रूप में जोर जोर से हसंने के लिए अर्चना पूरन सिंह को करोड़ों रुपए मिलते हैं।
-जानकारी के अनुसार अर्चना पूरन सिंह मूल रूप से उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग करने का शौक था। ऐसे में वो अपना ये सपना पूरा करने के लिए मुंबई शिफ्ट हो गई थीं।
-अर्चना पूरन सिंह ने मुंबई आकर कुछ मॉडलिंग शोज में हिस्सा लिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया और उन्हें साल 1982 में फिल्म 'निकाह' में काम करने का मौका मिला था। हालांकि इस फिल्म में उनका रोल सिर्फ 10 सेकेंड का ही था।
अर्चना पूरन सिंह की कमाई और कुल संपत्ति
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्चना पूरन सिंह को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक एपिसोड के लिए 8 लाख रुपये की फीस मिलती है। ऐसे में वह शो के एक सीजन में 8 करोड़ रुपये कमा लेती हैं। इसके अलावा फिल्म, कॉमेडी शोज और सोशल मीडिया से भी वह मोटी कमाई करती हैं।
-अर्चना पूरन सिंह करीब 235 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। वह एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीना पसंद करती हैं। उनका मुंबई के मड आइलैंड में एक आलीशान विला है, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये के आसपास है। इस बंग्ले की खूबसूरती और सुख-सुविधाएं देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।
अर्चना पूरन सिंह की महंगी गाड़ियां
अर्चना पूरन सिंह के पास कई लग्जीरियस गाड़ियां मौजूद हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है। इनमें मर्सडीज बेंज ई क्लास, ऑडी ए8, बीएमडब्ल्यू एक्स5, जगुआर एफ-पेस, लैंड रोवर रेंज रोवर इवोक और पॉर्से पैनामेरा जैसी कारें शामिल हैं।
-
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Dhurandhar 2:'घर की याद नहीं आई जस्सी',थिएटर हिलाने वाला Pinda असल में जिंदा है या मर गया? जानिए इसकी हिस्ट्री -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications