Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिल्मों में छोटे- छोटे रोल करने वालीं अर्चना पूरन सिंह आज हैं करोड़ों की मालकिन, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

फिल्म इंडस्ट्री में न तो अर्चना पूरन सिंह किसी को जानती थीं और न ही कोई उनका गॉडफादर था। शायद यही वजह थी कि करियर के शुरुआती दिनों में 10 सेकंड का रोल पाने के लिए भी उन्हें खूब मशक्कत करनी पड़ती थी।

मुंबई, 26 सितंबरः अपनी एक्टिंग और जोरदार हंसी से लोगों का दिल जीतने वाली अर्चना पूरन सिंह भले ही अब फिल्मों में नजर न आती हैं लेकिन 'द कपिल शर्मा शो' जज के रूप में उन्होंने अपनी धाक जमा रखी है। वह इन दिनों द कपिल शर्मा शो में जज की कुर्सी पर विराजमान नजर आती हैं। कुछ ही समय में वह कपिल के शो का खास हिस्सा बन गई हैं और अपने जोरदार ठहाकों से दर्शकों को एंटरटेन भी कर रही हैं। अर्चना पूरन सिंह की जोरदार हंसी को लेकर कई बार कपिल भी अपने शो में खिंचाई कर देते हैं। कपिल कहते हैं कि वह सिर्फ हंसती रहती हैं और इसके लिए ही मोटा पैसा कमा रही हैं। लेकिन आपको बता दें कि अर्चना पूरन सिंह आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। आज अर्चना पूरन सिंद का 60वां जन्मदिन है। आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर आपको बताते हैं कि उन्होंने अपना फिल्मी करियर बनाने के लिए कितनी परेशानियों का सामना किया है।

छोटे रोल पाने के लिए करनी पड़ी खूब मशक्कत

छोटे रोल पाने के लिए करनी पड़ी खूब मशक्कत

आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में न तो अर्चना पूरन सिंह किसी को जानती थीं और न ही कोई उनका गॉडफादर था। शायद यही वजह थी कि करियर के शुरुआती दिनों में 10 सेकंड का रोल पाने के लिए भी उन्हें खूब मशक्कत करनी पड़ती थी। हालांकि आज के समय में अर्चना पूरन सिंह करोड़ों की मालकिन हैं। वह मुंबई के मड आइलैंड में एक आलीशान बंगले में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

10 सेकंड के रोल से की करियर की शुरुआत

10 सेकंड के रोल से की करियर की शुरुआत

जानकारी के अनुसार एक समय पर अर्चना पूरन सिंह मॉडल बनना चाहती थीं। उन्होंने कुछ मॉडलिंग असाइंगमेंट्स भी किए और फिर साल 1982 में फिल्म 'निकाह' में उन्हें एक छोटा रोल मिला। राज बब्बर और सलमा आगा स्टारर इस फिल्म में अर्चना पूरन सिंह को सिर्फ 10 सेकंड का रोल दिया गया था। इसके बाद पैसों के लिए उन्होंने कुछ प्रिंट ऐड्स भी किए थे। इसी तरह से मुंबई में उनका स्ट्रगल चल रहा था, लेकिन अर्चना पूरन सिंह ने हार नहीं मानी।

नसीरुद्दीन शाह के साथ की फिल्म

साल 1987 में पंकज पाराशर फिल्म 'जलवा' की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म के लिए नसीरुद्दीन शाह और डिंपल कपाड़िया को साइन किया गया थ। लेकिन डिंपल कपाड़िया ने बाद में इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया था। डिंपल के फिल्म छोड़ते ही ये मौका अचानक से अर्चना पूरन सिंह को मिल गया और उनकी किस्मत का दरवाजा खुल गया।

बोल्ड किरदार की हुई खूब चर्चा

अर्चना पूरन सिंह को अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म 'जलवा' में साइन कर लिया गया। इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड किरदार निभाया, जिसकी इंडस्ट्री में खूब चर्चा हुई लेकिन इसके बाद भी अर्चना को फिल्मों में सिर्फ छोटे छोटे रोल ही मिल रहे थे। उन्होंने 'अग्निपथ', 'राजा हिंदुस्तानी', 'सौदागर', 'शोला और शबनम' और 'आशिक आवारा' जैसी फिल्मों में छोटे पर दमदार किरदार निभाए हैं।

40 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं अर्चना

अर्चना पूरन सिंह को इंडस्ट्री में काम करते हुए 40 साल पूरे हो चुके हैं। इन 40 सालों में अर्चना ने अपनी निजी जिंदगी से लेकर अपनी प्रोफेशनल लाइफ तक में खूब उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी जिंदगी काफी परेशानियों से घिरी रही है। फिल्मों के अलावा अर्चना ने 'श्रीमान श्रीमति' समेत कई फेमस टीवी शोज में भी काम किया है। यही कारण है कि आज वह करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं।

रिजॉर्ट से कम नहीं है उनका आलीशान बंगला

आपको बता दें कि मुंबई के मड आइलैंड में अर्चना पूरन सिंह का एक खूबसूरत और आलीशान बंगला है, जो किसी रिजॉर्ट से कम नहीं है। कोरोना महामारी के समय लगे लॉकडाउन में अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने आलीशान बंगले के कई वीडियोज शेयर किए थे। लोगों ने इन वीडियोज पर जमकर कमेंट्स किए थे।

अर्चना के पास है करोड़ों की संपत्ति

'रिपब्लिक भारत' की एक रिपोर्ट के अनुसार अर्चना पूरन सिंह के पास कुल 223 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा वह 'द कपिल शर्मा शो' को जज करने के लिए लाखों में फीस लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्चना द कपिल शर्मा के शो में प्रति एपिसोड 10 लाख रुपये की फीस लेती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+