' बिकिनी गर्ल ' Archana Gautam की आने वाली है फिल्म IPL, कांग्रेस से लड़ रही हैं चुनाव
मुंबई। उत्तर प्रदेश के हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना गौतम कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वे इंडस्ट्री में बिकिनी गर्ल के नाम से मशहूर हैं। ग्लैमर की दुनिया से राजनीति में एंट्री ले चुकीं अर्चना गौतम ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म की कुछ फोटोज शेयर की हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म आईपीएल है, जिसमें वे विश्व कार्तिकेय और नीतिन नैश के साथ नजर आएंगी।

मार्च में रिलीज होगी फिल्म
अर्चना ने बताया कि उनकी अगली फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली है। हालांकि उन्होंने डेट का खुलासा नहीं किया है। वैसे कयास लगाया जा रहा है कि चुनाव परिणाम के आस-पास ये फिल्म रिलीज हो सकती है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
इंस्टाग्राम पर अर्चना ने कई सारी फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह मोबाइल चलाते हुए नजर आ रही हैं। अर्चना साउथ इंडस्ट्री के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। अर्चना की IPL Its Pure Love तेलुगू है जबकि Gundas और 47A तमिल फिल्म है।
Recommended Video

मूल रूप से मेरठ की रहने वाली हैं
अर्चना गौतम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नगला हरैरु की रहने वाली हैं। अर्चना का जन्म एक सितंबर 1995 को मेरठ में हुआ था। वह अभी 27 साल की हैं। अर्चना ने अपनी 12 की पढ़ाई मेरठ के शांता स्मारक से की है। उसके बाद आईआईएमटी इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है।
फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में अभिनय से शुरुआत की
वह मास कम्युनिकेशन की स्टूडेंट थीं और उन्होंने बैचलर ऑफ जर्नलिज्म मास कम्युनिकेशन किया है। इसके बाद उन्होंने रियल एस्टेट में जॉब की और उसके बाद वो मुंबई चली गई। अपने मॉडलिंग और एक्टिंग करियर को पूरा करने के लिए अर्चना मुंबई में रहीं। मॉडलिंग करियर के दौरान 2014 में अर्चना को मिस यूपी के खिताब से सम्मानित किया गया था। अर्चना ने 2015 में बॉलीवुड में फ़िल्म ग्रेट ग्रैंड मस्ती में अभिनय से शुरुआत की।
2018 में मिस बिकनी का खिताब हासिल किया था
अर्चना ने 2018 में मिस बिकनी का खिताब हासिल किया था। उन्होंने कई ब्रांड्स के लिए प्रिंट और टेलीविजन पर विज्ञापनो में मॉडलिंग भी की। अर्चना ने फिल्म हसीना पार्कर और फिर फिल्म बरोट कंपनी में भी काम किया।












Click it and Unblock the Notifications