'खुद को समझती क्या हो?' अर्चना को भारी पड़ा सुंबुल की शक्ल का मजाक उड़ाना, सलमान खान ने लगा दी फटकार
बीते कैप्टेनसी टास्क में अर्चना गौतम ने सुंबुल के लुक्स पर कमेंट किया। इतना सुनकर उनके सपोर्ट में उतरे शिव ठाकरे ने अर्चना को खरी खोटी सुनाई। अब सलमान खान ने अर्चना को आईना दिखाया है।

BB Weekend Ka Vaar: वैसे तो अर्चना गौतम का पूरे बिग बॉस के घर को सिर पर उठा कर रखना कोई नई बात नहीं है। अर्चना छोटे से छोटे मुद्दे पर भी ऐसी बहस कर देती हैं कि फिर वो मुद्दा कहीं से भी छोटा नहीं रह जाता। बीते दिनों भी कैप्टेनसी के टास्क में जब सुंबुल ने 25 लाख की रकम का सीक्रेट नंबर लेने की बजाय कैप्टेनसी चुनी, तो अर्चना गौतम की बौखलाहट साफ नजर आई। अर्चना इस कदर भड़क गईं कि फिर उन्हें होश ही नहीं रहा कि क्या गलत है और क्या सही। हद तो तब हो गई जब अर्चना गौतम सुंबुल तौकीर की शक्ल का मजाक बनाने लगीं। अर्चना ने कहा कि रानी जैसी शक्ल भी नहीं है। हालांकि, इस मसले पर शिव ठाकरे ने सुंबुल का पूरा-पूरा साथ दिया। लेकिन अर्चना थमने का नाम ही नहीं ले रही थीं। अब टास्क में अर्चना की इस हरकत को लेकर वीकेंड का वार में आज सलमान खान क्लास लगाते नजर आने वाले हैं। इससे पहले सलमान खान ने अर्चना गौतम को खूब सपोर्ट किया है। लेकिन अब इस शनिवार को सलमान खान अर्चना को आड़े हाथों लेकर उन्हें सबक सिखाने वाले हैं।

शालीन-सुंबुल का उड़ाया मजाक
इस बात में कोई दोराय नहीं कि अर्चना गौतम जब किसी भी मुद्दे पर कूद पड़ती हैं तो क्या बोल जाती हैं, उन्हें खुद ही समझ में नहीं आता। इस बार हद तो तब हो गई, जब उन्होंने सुंबुल को लेकर गलत बात बोल दी। इस दौरान घर वालों ने भी उन्हें समझाने की पूरी-पूरी कोशिश की। सुंबुल ही नहीं अर्चना गौतम ने शालीन के भी लुक्स पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि शालीन की शक्ल कुत्ते जैसी है और वे कुत्ते की तरह भौंक रहे हैं।
सलमान खान ने लगा दी क्लास
ये सब देखकर हर वीकेंड में अर्चना को सपोर्ट करने वाले सलमान खान ने इस बार जमकर उनकी क्लास लगाई। सलमान ने कहा कि अर्चना तुम कुछ ज्यादा ही उड़ रही हो। सुंबुल के लिए तुमने कहा था कि शक्ल देखकर रानी बनाओ भइया। भारत में हर कोई उस चेहरे को जानता है। इस चेहरे की वजह से ही वे काफी फेमस हैं। आप अपने आप को समझती क्या हैं? शालीन के लिए आपने कहा था भौंक रहा है कुत्ते की तरह।

शालीन को भी लगा दी झाड़
इसके बाद शालीन कुछ बोलने की कोशिश करते हैं लेकिन सलमान खान उन्हें भी झाड़ लगा देते हैं। इसके बाद सलमान खान बाकी कंटेस्टेंट्स से एक ऐसे शख्स का नाम लेने के लिए कहते हैं, जिसे वे घर से बेघर करना चाहते हैं। इतने में अर्चना, सुंबुल और एमसी स्टैन शालीन भनोट का नाम लेते हैं।

सलमान खान ने टीना से पूछे सवाल
बिग बॉस में एक फैन को टीना से ये सवाल करते भी देखा गया कि आपने टास्क में हमेशा डील करके ही सपोर्ट किया है, कभी सेल्फलेस होकर सपोर्ट नहीं किया। इतने में टीना दत्ता कहती हैं कि मैं अकेले बिग बॉस के घर में आई हूं और गेम खेलने आई हूं। तो मैं तो स्मार्ट खेलूंगी ही। इसके बाद उन्हीं के जवाब को लेकर सलमान खान शालीन का नाम लेकर उनसे सवाल करते हैं तो टीना का चेहरा फीका पड़ जाता है।

क्या घर से बेघर होंगे साजिद खान?
बताते चलें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए साजिद खान को सबसे कम वोट मिले थे। ऐसे में रिपोर्ट्स आईं कि मेकर्स सुंबुल को घर से बाहर कर सकते हैं क्योंकि अभी वे किसी तरह का बिजनेस नहीं दे पा रही हैं। लेकिन अब रिपोर्ट्स आ रही हैं कि इस हफ्ते भी बिग बॉस के घर से कोई भी कंटेस्टेंट बेघर नहीं होने वाला। सभी बातों कंटेस्टेंट इस बार सेफ हैं।












Click it and Unblock the Notifications