बॉलीवुड स्टार ने अपनी बेटी के जूतों से की थी तुलना, आज मुंबई में एक्ट्रेस ने बनाई पहचान, खरीदा करोड़ों का घर
कहते हैं अगर किसी को जवाब देना है तो अपनी मेहनत और कामियाबी से दो। ऐसा ही एक ऐसी अभिनेत्री ने हाल ही में कर दिखाया, जिसे जिंदगी ने दर-दर की ठोकरें ही दी थीं। छोटी थी तो अपने ही करीबी ने जमीन हड़प ली, जिसके बाद एक्ट्रेस और उनका परिवार कभी अपनी सपनों का आशियाना बना ही नहीं सका। मगर आज अभिनेत्री ने अपने दम पर वो मुकाम हासिल किया है।
एक ऐसी अभिनेत्री, जिन्हें विलेन और हीरो का रोल निभाने वाले मशहूर और दिग्गज अभिनेता ने एक दफा बुरी तरह बेइज्जत किया था और उनकी तुलना अपनी बेटी के जूतों से की थी। मगर आज अर्चना ने मुंबई में करोड़ों का घर लेकर उसके मुंह पर एक तमाचा मारा है। जी हां! हम बात कर रहे हैं अर्चना गौतम की।

11 महीने पहले तक अर्चना को हर बार अपना किराये का घर बदलना पड़ता था। मगर अब अर्चना ने अपना सपनों का बसेरा खरीद लिया है वो भी मायागनरी मुंबई में। 'दैनिक भास्कर' की खबर के मुताबिक, इस घर की कीमत भी लाखों नहीं बल्कि करोड़ों में है। बता दें कि अर्चना गौतम ने मुंबई के पॉश इलाके अंधेरी वेस्ट में 2BHK फ्लैट लिया है। अर्चना गौतम के इस फ्लैट के बाहर गौतम नेमप्लेट लगेगा।
दरअसल, अर्चना गौतम के पिता की एक छोटी सी जमीन थी, जिसे उनके ही परिजनों ने हड़प लिया। वे परिवार की मजबूरी की वजह से किसी से लड़े नहीं। मगर इसके बाद वे कभी भी अपना घर नहीं बना सके। मगर ये सपनों का घर खरीद पाना भी अर्चना के लिए इतना आसान नहीं था।
बताते चलें कि अर्चना गौतम के अकाउंट में थोड़ी सेविंग्स थी, जिसके भरोसे वे घर खरीदने निकल पड़ीं। मगर कोई भी उन्हें लोन देने को तैयार नहीं था। मगर अब अर्चना ने आखिरकार अपने सपनों का आशियाना खरीद ही लिया है। अर्चना का कहना है कि वे जल्द ही अपने घर के इंटीरियर पर काम करना शुरू कर देंगी।












Click it and Unblock the Notifications