'ऑन रोड रेप से कम नहीं था', कांग्रेस ऑफिस के बाहर अर्चना गौतम के साथ क्या हुआ? सुनाई आपबीती
बिग बॉस 16 और टीवी से मशहूर हुई एक्ट्रेस अर्चना गौतम एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यलय पहुंची जहां एक्ट्रेस और उनके पिता के साथ बदसलूकी हुई।
Archana Gautam: 'बिग बॉस 16' फेम और टीवी की मशहूर एक्ट्रे अर्चना गौतम इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस और उनके पिता के साथ कांग्रेस ऑफिस के बाहर बदतमीजी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 29 सितंबर को एक्ट्रेस के साथ हुई इस घटना के बारे में अब उन्होंने खुलकर बात की।
दरअसल, अर्चना गौतम 29 सितंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय पहुंची थीं। लेकिन दफ्तर के अंदर उन्हें आने नहीं दिया गया उल्टा कुछ महिलाओं ने एक्ट्रेस के साथ बदतमीजी की। इतना ही नहीं बदसलूकी करने वालों ने एक्ट्रेस के बीच सड़क में बाल खींचे। इस पूरे में अर्चना गौतम ने अपनी आपबीती सुनाई। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा।

News 18 को दिए इंटरव्यू में अर्चना गौतम ने कहा, 'जब मैं कार्यलय अपने पिता के साथ पहुंची तो उन्होंने मुझे अंदर जाने नहीं दिया और ना ही दरवाजे खोले। हमने उन्हें बताया भी की अंदर से हमे आदेश में हमें जाने दीजिए लेकिन वह नहीं माने और उन्होंने जाने से मना कर दिया। साथ ही कुछ औरतों ने मेरे साथ मारपीट भी की'।
अर्चना गौतम ने आगे कहा कि, 'हम किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे तो हमपर जानलेवा हमला किया गया। हम सड़क पर मदद के लिए चिल्लाते रह गए लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। इस दौरान मेरे पिता और ड्राइवर बुरी तरह जख्मी हो गए।'
अर्चना गौतम ने यह आपबीती सुनाते हुए कहा कि, 'उन्होंने हमारी गाड़ी पर भी हमला करने की कोशिश की। मैंने इसके बाद तुरंत गाड़ी के पीछे छुपने की कोशिश की ताकि मैं बच सकूं लेकिन हमला करने वालों ने मेरे बाल खींचे। ये किसी ऑन रोड रेप से कम नहीं था। मैं उनके सामने गिड़गिड़ाती रही मुझे छोड़ दो। इस घटना के कारण मेरे पिता काफी डर गए थे। इस हादसे से मैं बहुत ज्यादा डर गई थी लेकिन मुझे समझ नहीं आया आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया।'












Click it and Unblock the Notifications