Arbaaz Khan को थी जुए की गंदी लत, एक्टर हो गए थे कर्जदार, मलाइका संग बर्बाद कर ली शादीशुदा जिंदगी
Arbaaz Khan Malaika Arora Divorce: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के भाई अरबाज खान ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ वह निर्देशक भी हैं। हालांकि वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक हुआ था।
बता दें कि, अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को काफी पसंद करते थे और साल 1998 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद साल 2002 में दोनों के बेटे अरहान खान का जन्म हुआ। कपल की मैरिड लाइफ काफी अच्छी चल रही थी। लेकिन फिल्म दबंग के बाद से दोनों के बीच खटास आने लगी। दोनों के बीच दूरी इतनी आ गई थी कि साल 2017 में तलाक ले लिया। ये खबर उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग थी।

अरबाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक वक्त पर उन्हें जुए और सट्टेबाजी की लत लग गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरबाज को सट्टा लगाने की इतनी गंदी आदत लग चुकी थी कि वह 3 करोड़ रुपये हार चुके थे। कहा जाता है कि अरबाज खान की इस आदत की वजह से मलाइका अरोड़ा काफी परेशान हो गई थी।
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के रिश्ते में एक्टर की सट्टेबाजी की लत ने का असर हुआ। उनकी इस आदत की वजह से हर रोज दोनों के बीच झगड़े होते थे। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि, 'हम इस रिश्ते से खुश नहीं थे, न ही एक-दूसरे को खुश रख पा रहे थे। इस वजह से आसपास के लोगों पर भी बुरा असर पड़ता था।'
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की 19 साल की शादी टूटने के बाद दोनों अपनी लाइफ में अब आगे बढ़ चुके हैं। जहां एक तरफ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं अरबाज खान की लाइफ में जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हुई। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं। खबर है अरबाज जल्द ही अपनी तीसरी गर्लफ्रेंड शूरा खान से शादी करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications