'कुछ तो चल रहा है' क्या रिलेशनशिप में हैं राशा थडानी और अरहान खान? कैमरा देखते ही छुपाया मुंह

Arhaan Khan Rasha Thadani: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने भले ही बॉलीवुड में कदम नहीं रखा लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं अब इस स्टारकिड का नाम लगातार रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ जो़ड़ा जा रहा है। नेटिजेन्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

डेटिंग रूमर्स के बीच एक बार फिर अरहान खान और राशा थडानी को एकसाथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों काफी कूल लुक में नजर आए। जहां एक तरफ राशा येलो रंग की ड्रेस में नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ अरहान खान भी कैजुअल कपड़ों में दिखाई दिए। हालांकि इस दौरान दोनों ही मीडिया से बचते हुए दिखे।

Arhaan Khan

वायरल हो रही वीडियो में राशा थडानी कैमरा के सामने अपना मुंह छुपाती हुई दिखीं। इसके बाद दोनों एकसाथ कार में और वहां से रवाना हो गए। अब वीडियो को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। हालांकि दोनों अच्छे दोस्त भी हो सकते हैं लेकिन वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर डेटिंग की अफवाह फैलने लगी।

वीडियो पर लगातार फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ये दोनों पक्का रिलेशनशिप में हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, अरबाज के बाद अब ये भी शादी करेगा। एक ने लिखा, 'इन दोनों पक्का कुछ तो चल रहा है।' वहीं कुछ फैंस का कहना है कि दोनों जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं।

आपको बता दें कि, अरहान खान को इससे पहले राशा थडानी के साथ कई बार स्पॉट किया गया। यहां तक कि अरबाज और शूरा खान की शादी में भी दोनों साथ नजर आए थे। लेकिन दोनों में से किसी ने अब तक इन डेटिंग अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया। बता दें कि राशा की मां और एक्ट्रेस रवीना टंडन अरबाज और शूरा के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। यही वजह है कि अरहान और राशा के बीच भी अच्छी बॉन्डिंग है। खैर सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+