'बस हो गया अभी.....' अचानक क्यों और किसपर भड़क उठे अरबाज़ ख़ान? बीवी शूरा संग आखिर ऐसा क्या हुआ
Arbaaz Khan gets angry: अरबाज खान को अकसर उनकी दुल्हनिया शूरा के साथ देखा जाता है। कपल गोल्स देने के मामले में ये कपल वाकई किसी से भी कम नहीं है। शूरा भी एक्टर के लिए काफी केयरिंग है और कई बार ये दिख भी जाता है। मगर हाल ही में अरबाज खान जब बीवी को लेकर बाहर निकले तो अचानक ऐसा कुछ हुआ कि एक्टर का गुस्सा बुरी तरह से फूट पड़ा।
अरबाज खान को क्या हुआ?
कई बार सेलेब्स के साथ पैपराजी का एनकाउंटर खासा अच्छा नहीं रहता। बीते दिनों जाह्नवी कपूर स्पॉट हुईं तो पैपराजी पर बुरी तरह से भड़क उठीं। एक्ट्रेस ने साफतौर पर कहा कि जिस तरह से वे तस्वीरें ले रहे हैं ये बेहद ही गलत है। अब इसी कड़ी में अरबाज खान का नाम भी जुड़ गया है। अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ बाहर निकले तो बुरी तरह से भड़क गए।

एक्टर ने किसे लगाई लताड़?
अरबाज खान जब अपनी पत्नी के साथ बाहर निकले तो शूरा दूसरी तरफ जा रही थीं और पैपराजी का कैमरा उनके पीछे-पीछे। ये सब नए नवेले दूल्हे अरबाज को रास नहीं आया और एक्टर ने पैपराजी की क्लास लगा दी। एक्टर ने पैपराजी को बुरी तरह से लताड़ लगाई और बोला कि बस अब बहुत हो गया।
'बस हो गया अभी...'
अरबाज खान ने कहा कि बस हो गया अभी... आप बैक एंगल से फोटो क्यों ले रहे हो? इतना सुन सब पैपराजी भी पीछे हट गए। अरबाज खान को इतने गुस्से में शायद ही कभी किसी ने देखा हो। अब सोशल मीडिया पर ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications