क्या Arbaaz Khan के बेटे अरहान को लॉन्च करेंगे करण जौहर? एक्टर ने किया ये बड़ा खुलासा
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। जिसका खुलासा खुद अरबाज ने किया है।
Arhaan Khan Bollywood: अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भले ही तलाक देकर एक दूसरे से अलग हो गए हों। लेकिन उन्होंने इसका असर अपने बेटे अरहान खान पर नहीं होने दिया। वह इस वक्त अमेरिका में फिल्ममेकिंग का कोर्स कर रहे हैं। इस बीच अब खबरें आ रही हैं कि वह अरहान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। जिसका खुलासा उनके पिता अरबाज खान ने किया।

अरबाज खान का बड़ा खुलासा
अरबाज खान इन दिनों अपनी आने वाली वेब सीरीज 'तनाव' को लेकर काफी सुर्खियों में है। हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिेए इंटरव्यू में एक्टर ने बेटे अरहान के बॉलीवुड डेब्यू पर बात कही है। एक्टर ने बताया कि, अरहान जल्द ही अपने पिता के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म में काम करने वाले हैं। जिसके लिए वह बेहद एक्साइटेड हैं।

अरहान करेंगे उनकी अगली फिल्म में काम
अरबाज खान ने बताया कि, अरहान खान इस वक्त अमेरिका में फिल्म मेकिंग का कोर्स कर रहे हैं। वह सेकंड इयर के फर्स्ट सेमेस्टर में हैं। इसके अलावा अरहान खान दिसंबर में जब वापस आएंगे तो वह अपने पिता के साथ आने वाली फिल्म 'पटना शुक्ला' में काम करेंगे। बता दें कि अरबाज की अपकमिंग फिल्म 'पटना शुक्ला' में उनके अलावा सतीश कौशिक, मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

करण जौहर को किया असिस्ट
इसके अलावा अरबाज खान ने ये भी खुलासा किया कि, अरहान को करण जौहर की फिल्म में असिस्ट करने का भी मौका मिला। करण जौहर इन दिनों अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए अरबाज खान ने उनके साथ लगभग 20 से 30 काम किया है। इस फिल्म की खास बात यह है कि, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर डेब्यू करेंगे।

बेटे को लेकर करते हैं प्राउड फील
अरबाज खान ने आगे बताया कि, उनके बेटे अरहान अगले महीने दिसम्बर में वापस लौट रहे हैं। वह उनके साथ काम करेंगे ताकि अरबाज को फिल्ममेकिंग को लेकर अच्छी-खासी प्रैक्टिकल नॉलेज हो जाए। उन्होंने बताया कि अरहान उन्हें फिल्म के आखिरी स्टेज पर ज्वॉइन करेंगे। अरबाज ने आगे बताया, 'अरहान को अपनी आजादी अच्छी लग रही है और वह सीख भी रहा है। मैं काफी खुश और प्राउड फील करता हूं।'

अरबाज खान का अपकमिंग प्रोजेक्ट
सलमान खान की फिल्म दबंग जो कि साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को उनके भाई अरबाज खान ने डायरेक्ट किया था। अब अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म 'पटना शुक्ला' की शूटिंग कर रहे हैं। जो कि एक सामाजिक ड्रामा पर आधारित है। फिल्म में सतीश कौशिक, मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications