अरबाज खान ने दूसरी शादी का उड़ाया मजाक, मलाइका अरोड़ा संग तलाक पर कही ये बात, अरहान ने दिया ऐसा रिएक्शन

Arbaaz Khan Malaika Arora: एक समय था जब मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान फैंस की सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक थी। लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। शादी के 19 साल बाद कपल के तलाक की खबर सुनकर फैंस हैरान थे। हालांकि अब दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

पिछले साल 2023 में अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली। दोनों एक दूसरे को पिछले 2 साल से डेट कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। इस बीच अरबाज खान का एक वीडियो काफी चर्चा में हैं जिसमें वह मलाइका संग हुए तलाक का मजाक उड़ाते हुए नजर आए।

Malaika Arora

दरअसल, इन दिनों अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान अपने चैट शो, 'डंब बिरयानी' को लेकर चर्चा में हैं। बेटे के इस शो में अरबाज खान अपने भाई सोहेल खान के साथ पहुंचे। इस दौरान अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा संग हुए तलाक पर खुलकर बात की।

इस चैट शो के दौरान अरहान खान के दोस्त भी मौजूद थे। वहीं अरहान ने अपने पिता अरबाज खान से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई सवाल पूछे। इस दौरान अरबाज और सोहेल खान तलाक पर खूब मजे लिए। एक्टर ने कहा कि, 'लेकन, हमने शादी कर ली और फिर अलग भी हो गए।' ये कहने के बाद वह जोर-जोर से हंसने लगे।

इसके अलावा अरबाज और सोहेल ने सलमान खान पर कमेंट करते हुए कहा कि, 'जब हम यंग थे तो सब एक साथ ही रहते थे. हम में से एक ने अब तक शादी नहीं की है।' ये कहते हुए दोनों की हंसी छूट गई वहीं अरहान खान और उनके दोस्त भी हंसने लगे। इसके बाद बेटे अरहान ने दोनों को तलाक की बधाई भी दी। हालांकि अरबाज यहां भी बाज नहीं आए वह अपने बेटे के सामने कहते हैं कि, 'तलाक के बाद मैंने दूसरी शादी कर ली।'

अरबाज खान और सोहेल खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह मलाइका अरोड़ा ने भी इस पोस्ट को लाइक किया है। अरबाज खान का ये मस्तीभरा वीडियो देख फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। नेटिजेन्स का कहना है कि तलाक से इतना खुश कौन होता है। बता दें कि, अरबाज ने जब से शूरा खान से शादी की है वह अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+