दिन-रात 'तनाव' में रहते थे अरबाज खान, मलाइका संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी! बोली ये बात
हाल ही में अरबाज खान ने अपनी जिंदगी के तनावपूर्ण पलों के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया कि कैसे वे इन पलों से लड़े हैं।
सलमान खान के बड़े भाई और बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज तनाव को लेकर चर्चा में हैं। सोनी लिव पर 11 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस सीरीज की सारी तैयारियां एक्टर ने कर ली है। इजराइली थ्रिलर फौदा की रीमेक इस सीरीज का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में अरबाज खान ने बतौर प्रोड्यूसर अपनी अगली फिल्म पटना शुक्ला की भी घोषणा की थी। अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अरबाज मानते हैं, कि एक समय ऐसा भी आया था, जब करियर को लेकर उन्हें काफी तनाव महसूस हुआ। एक्टर ने कहा कि तनाव के बिना कभी एक पल भी नहीं होता था। फिर चाहे वो पैसै का तनाव हो, हेल्थ का या फिर किसी रिश्ते का।

साल 2017 में खत्म हुआ था रिश्ता
बताते चलें कि अरबाज खान ने साल 1998 में मलाइका अरोड़ा संग शादी की थी। लेकिन दोनों ने अपने इतने लंबे रिश्ते को साल 2017 में खत्म करने का फैसला लिया। कपल के बेटे अरहान का जन्म 9 नवंबर साल 2002 को हुआ। एक नए इंटरव्यू में अरबाज खान ने जिंदगी के तनावपूर्ण पलों के बारे में बात की।

'ऐसा कोई पल नहीं होता था जब...'
पत्रकार पूजा तलवार संग बातचीत में अरबाज खान ने कहा कि हम तनाव के उन पलों से लड़ते ही रहते हैं। किसी के भी जीवन में ऐसा कोई पल नहीं आता, जब तनाव ना हो। ये तनाव काम का हो सकता है। पैसे का हो सकता है।

किसी चीज का भी हो सकता है तनाव
एक्टर ने आगे कहा कि ये तनाव किसी रिश्ते का भी हो सकता है। या फिर हेल्थ का भी हो सकता है। ये जीवन भर चलता ही रहता है। आप अपने जीवन के किसी भी पहलू में तनाव के बिना रह ही नहीं सकते। बात ये है कि आप सब कुछ हमेशा संतुलित करके रखें।

'मैंने सब सीख लिया है'
एक्टर ने चीजों को संभालने और जिंदगी में संतुलन बनाए रखने पर बात की। अरबाज ने कहा कि मैंने ये सब सीखा है, क्योंकि मेरी जिंदगी में एक वक्त ऐसा था, जब बहुत सारी चीजों के लिए मुझे तनाव महसूस होता था।

'बस आगे बढ़ता रहता हूं'
एक्टर ने आगे कहा कि जब आप अपने 20वें साल में होते हैं, तो आपको करियर और जीवन के बारे में सोचना पड़ता है। अब मैं बहुत सारी चीजों को एक्सेप्ट करता हूं और आगे बढ़ता रहता हूं। अब मैं चीजों को लेकर इतना तनाव नहीं लेता। चीजें बदल चुकी हैं।

जल्द आ रही है 'पटना शुक्ला'
बताते चलें कि अरबाज खान सलमान खान स्टारर 'दबंग' फिल्म से निर्माता बने थे। साल 2010 में आई इस फिल्म में अरबाज खान ने सलमान खान संग एक्टिंग भी की थी। अरबाज खान की अगली फिल्म पटना शुक्ला में रवीना टंडन का नाम भी सामने आ रहा है। फिल्म में सतीश कौशिक, मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक भी हैं। अरबाज खान की ये फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications