पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर अरबाज खान ने किया ऐसा काम, दूसरी पत्नी शूरा पर कुछ यूं लुटाया प्यार

Arbaaz khan and Sshura: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आज यानी 24 दिसंबर 2024 को कपल अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहा है। इसी दिन अरबाज खान ने दूसरी शादी की थी।

अरबाज खान और शूरा की पहली वेडिंग एनिवर्सरी
अरबाज खान ने इस खास मौके पर पत्नी शूरा खान पर जमकर प्यार लुटाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दूसरी पत्नी शूरा के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अरबाज खान के इस पोस्ट पर आम लोगों के साथ साथ सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

Arbaaz khan and Sshura

अरबाज खान ने शेयर की 4 तस्वीरें
अरबाज खान ने अपनी दूसरी पत्नी शूरा खान के साथ इस खास अवसर पर 4 फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पोस्ट पर एक खूबसूरत का कैप्शन भी लिखा है। अरबाज खान ने लिखा है- मेरे प्यार शूरा को हैप्पी एनिवर्सरी। तुम मेरे जीवन में जो खुशी, आनंद और हंसी लेकर आई हो, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

अरबाज खान ने लिखी ऐसी बात
अरबाज खान ने आगे लिखा है- डेटिंग का एक साल और फिर शादी का एक साल। ऐसा लगता है कि मैं तुम्हें हमेशा से जानता हूं। बिना शर्त प्यार करने, सपोर्ट करने और देखभाल करने के लिए तुमको शुक्रिया। सच में मैं धन्य हूं। अरबाज खान के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्ट किया है।

24 दिसंबर 2023 को हुई थी अरबाज-शूरा की शादी
आपको बता दें कि सलमान खान के भाई अरबाज खान ने 24 दिसंबर 2023 को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर दूसरी शादी की थी। इस दौरान कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

शूरा ने अरबाज के लिए किया पोस्ट
वहीं अरबाज खान की दूसरी पत्नी शूरा खान ने भी पति को शादी की पहली सालगिरह पर बधाई दी है। शूरा ने सोशल मीडिया पर लिखा है- हैप्पी एनिवर्सरी अरबाज। मेरा प्यार, तुम्हारे साथ हर दिन एक आशीर्वाद की तरह लगता है। तुम मेरी एक सुरक्षित जगह हो, मेरी सबसे बड़ी खुशी हो, और मेरे जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा हो।

'तुम मेरी दुनिया को रोशन बनाते हो'
शूरा खान ने आगे लिखा है- मैं तुम्हारे प्यार, तुम्हारी ताकत और जिस तरह से तुम हर पल को इतना खास बनाते हो, उसके लिए बहुत आभारी हूं। तुम मेरी दुनिया को रोशन बनाते हो। मेरा दिल भरा हुआ है। यहां हंसी, प्यार और साथ में कभी न भुला पाने वाली यादों के कई और साल हैं। तुम जैसे हो वैसे रहने के लिए शुक्रिया।

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक
अरबाज खान के पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा है- हैप्पी एनिवर्सरी। साथ ही तीन रेड हार्ट इमोजी से प्यार लुटाया है। इसके अलावा, सिंगर हर्षदीप कौर ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं। आपको बता दें कि अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा के साथ हुई थी। वहीं शादी के 19 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+