पहली शादी और बच्ची... इतना बड़ा सच छिपाकर खान परिवार का बहू बनीं शूरा? पहली बार अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी और..
Arbaaz Khan breaks Silence: मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज खान का नाम कई हसीनाओं संग जुड़ा। मगर फिर सालों बाद आखिरकार एक्टर ने शादी करने का फैसला लिया। शादी भी रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से। इस शादी ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। खान परिवार के घर में बहू जो आई थीं। मगर हाल ही में शूरा खान एक और बार फिर चर्चा में आ गईं, जब उन्हें लेकर एक बड़ा सच सामने आया।
शूरा खान और अरबाज खान की शादी में भले ही खान परिवार का हर सदस्य खुश दिखा मगर सच्चाई तो ये है कि कोई भी इस शादी के लिए पहले राजी नहीं था। सलमान की बहन अर्पिता की बात करें तो उन्होंने तो शूरा से दोबारा शादी के फैसले के बारे में दोबारा सोचने तक की सलाह दी थी। मगर अब खुद अरबाज खान ने इन सभी बातों पर चुप्पी तोड़ी है।

क्या शूरा को नापसंद करती थी फैमिली?
शूरा खान को लेकर हाल ही में हुए खुलासे के बीच खबरे ये भी थीं कि सलमान खान की फैमिली शूरा को एक्सेप्ट करने के लिए राजी नहीं थी। खासतौर पर अलवीरा और अर्पिता इस शादी के खिलाफ थे। अर्पिता ने तो भाई अरबाज को इस फैसले के बारे में दोबारा सोचने तक की सलाह दी थी। अब इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए अरबाज खान ने काफी कुछ कहा है।
अरबाज खान ने खान परिवार के इस शादी से नाराज होने की खबरों को झूठा और निराधार बताया है। एक्टर ने साफतौर पर इन खबरों और रिपोर्ट्स को गलत बताया है, जो शूरा को लेकर एक्टर के परिवार की नाराजगी का दावा कर रही थीं।
सामने आया शूरा का बड़ा सच
बताते चलें कि खबरें थीं कि अर्पिता का इस शादी के खिलाफ होने की वजह शूरा की आठ साल की बेटी थी। खबरों की मानें तो खान परिवार को शूरा के पहले से शादीशुदा और बच्ची के बारे में पता था। असल में वे पहले से ही शादीशुदा थीं और उनकी 8 साल की बच्ची भी है। शूरा ने इंटीरियर डिजाइनर से शादी की थी मगर उनकी बढ़ती डिमांड और रोज की लड़ाई की वजह से दोनों अलग हो गए।
क्यों खुश नहीं थीं बहन अर्पिता?
खबरों की मानें तो बेटी को उन्होंने अपने पति से ही अलग कर लिया। शूरा ने इस बात की जानकारी खान परिवार को नहीं दी थी। इसलिए जब अर्पिता को उनके सच का पता चला कि वे इस शादी से खुश नहीं थीं। हालांकि अब अरबाज ने इन सभी बातों से इंकार कर साफ किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। परिवार वाले इस शादी से नाखुश नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications