जन्म से हिंदू थे ए आर रहमान, घर आने वाला है मुस्लिम दामाद, जानिए क्या करती हैं बेटी खातिजा?
मुंबई, 03 जनवरी। मशहूर संगीतकार ए आर रहमान की बेटी खातिजा ने नए साल पर एक बहुत बड़ी खुशखबरी अपने और अपने पिता के फैंस को दी है। दरअसल खातिजा ने सगाई कर ली है, उन्होंने अपने जन्मदिन यानी कि 29 दिसंबर को रियासदीन शेख मोहम्मद के साथ सगाई कर ली। उन्होंने अपने और मंगेतर के कोलार्ज को इंस्ट्रा पर शेयर करते हुए अपने इंगेज होने की खबर दी है तो वहीं अपनी नूरे-नजर की पोस्ट को रहमान ने भी अपने इंस्ट्रा पर शेयर किया है।
Recommended Video

खातिजा की उम्र मात्र 23 साल है
जिसके बाद रहमान और उनकी बेटी को लोग दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि खातिजा की उम्र मात्र 23 साल है, उन्होंने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं तो वहीं रियासदीन शेख मोहम्मद ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीर में हैं। फोटो में खातिजा ने अपनी ड्रेस से ही मैच खाता हुआ मास्क भी लगा रखा है।

'रियासदीन शेख मोहम्मद से सगाई हो गई'
अपनी फोटो को शेयर करते हुए खातिजा ने बहुत ही सुंदर कैप्शन भी लिखा है कि ' ऊपरवाले की कृपा से उद्यमी और ऑडियो इंजीनियर रियासदीन शेख मोहम्मद से सगाई हो गई है, जिसका ऐलान करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है, ये सगाई 29 दिसंबर को मेरे बर्थडे पर हुई, जिसमें फैमिली और करीबी लोग शामिल थे।'

खातिजा भी एक अच्छी सिंगर हैं ...
जैसे ही खातिजा ने ये खबर शेयर की, वैसे ही लोग ये जानने को उत्सुक हो गए कि आखिर ऑस्कर से लेकर ग्रैमी अवॉर्ड तक जीतने वाले एआर रहमान का होने वाले दामाद कौन है ?
लाइव साउंड इंजीनियर
तो आपको बता दें कि रियासदीन शेख मोहम्मद लाइव साउंड इंजीनियर हैं जो लाइव कॉन्सर्ट में म्यूजिशियन की टीम के साथ होते हैं, रहमान के कई लाइव कॉन्सर्ट का वो हिस्सा रहे हैं तो वहीं खातिजा भी एक अच्छी सिंगर हैं और अपने पिता के संगीत टीम का अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने चर्चित फिल्म 'मिमी' में एक गाना भी गाया है।

जन्म से हिंदू थे एआर रहमान
वैसे आपको बता दें कि अपने संगीत से दुनिया भर में भारत का नाम रौशन करने वाले एआर रहमान जन्म से हिंदू थे। आज के अल्लाह रक्खा रहमान बचपन में 'ए एस दिलीप कुमार' के नाम से जाने जाते थे। उनके पिता एक संगीत कंपोजर थे, रहमान मात्र 6 साल की उम्र से गाने गा रहे हैं लेकिन 9 साल की उम्र में इनके सिर से पिता का साया उठ गया और उसके बाद रहमान और उनके परिवार को काफी आर्थिक मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

23 साल की उम्र में अपनाया इस्लाम
23 साल की उम्र में रहमान के साथ एक ऐसी घटना घटी, जिसने उन्हें पूरी तरह से बदल दिया,दरअसल उस वक्त रहमान की बहन की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। काफी इलाज के बाद भी वो ठीक नहीं हो रही थीं तो रहमान धर्म गुरू कादरी के पास सलाह लेने गए थे, जहां धर्म गुरू ने उन्हें बहुत कुछ बताया और उनका मन शांत किया। उनकी बहन ठीक हो गईं। इस बात का इतना असर रहमान पर हुआ कि उन्होंने और उनके पूरे परिवार ने फिर इस्लाम अपना लिया और रहमान एएस दिलीप कुमार से 'अल्लाह रखा रहमान' बन गए।

रहमान और सायरा को तीन बच्चे...
ए.आर रहमान ने अपनी बायोग्राफी 'नोट्स ऑफ ए ड्रीम : द ऑथराइज्ड बॉयोग्राफी ऑफ ए आर रहमान' में ये सच बयां किया है। रहमान की शादी सायरा बानू से हुई हैं । इस शादी से रहमान और सायरा को तीन बच्चे हैं। दो बेटियां खातिजा और रहीमा। एक बेटा है अमीन। खास बात ये है कि रहमान और अमीन की जन्म तारीख 6 जनवरी एक ही है।












Click it and Unblock the Notifications