A.R Rahman: 'उनका रोजा है और उनको..', घर लौट आए हैं ए आर रहमान; जानिए टीम ने क्या कहा!
A.R Rahman Team Statement: ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान को आज सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके सीने में अचानक में दर्द हुआ था, जिसके कारण उन्हें चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने ईसीजी (ECG) और इकोकार्डियोग्राम (Echocardiogram) जैसे जरूरी जांच भी करवाई है।
अब ए आर रहमान की टीम की तरफ से भी बयान आया है। जिसमें कहा गया, ए आर रहमान अभी रोजे पर हैं। डिहाइड्रेशन के वजह से उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। अब उनकी हालत बेहतर है और घर लौट आए हैं। फिलहाल वो घर पर ही आराम करेंगें। बता दें, कुछ दिनों पहले उनकी पूर्व पत्नी की भी तबीयत बिगड़ी थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो गया है।

सायरा की वकील वंदना शाह ने जानकारी दी थी कि, सायरा बानो की सर्जरी हुई है। बयान के कहा गया था कि, "कुछ दिनों पहले, सायरा रहमान को अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनकी सर्जरी हुई। इस समय उनका पूरा ध्यान अपनी सेहत पर है और वह जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रही हैं।"
हाल ही में, ए आर रहमान ने हिंदी फिल्म 'छावा' के लिए संगीत दिया था, जिसमें विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। इसके अलावा, रहमान ने 'अमर सिंह चमकीला' फिल्म का भी म्यूजिक कंपोज किया, जो इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया, जबकि परिणीति चोपड़ा ने उनकी दूसरी पत्नी अमरजोत का रोल किया। यह फिल्म 12 अप्रैल 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। खासकर ए आर रहमान के संगीत को बहुत पसंद किया गया। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एआर रहमान ने अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक का ऐलान किया था। कपल ने शादी के 29 साल बाद ये फैसला लिया।












Click it and Unblock the Notifications