मोहिनी डे से पापा एआर रहमान के रिश्ते पर बेटे अमीन का शॉकिंग बयान, बताया ऐसा सच
AR Rahman Son Amin Statement: ऑस्कर विनिंग सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के 29 साल बाद एक् दूसरे से अलह गोने का फैसला कर लिया है। दोनों ने साथ में सोशल मीडिया के जरिए अपने तलाक की खबर लोगों को दी है।
मोहिनी डे के साथ जोड़ा जा रहा एआर रहमान का नाम
इस तलाक की खबर के सामने आने के बाद से एआर के सभी फैंस का दिल टूट गया है। वहीं कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि दोनों के तलाक के पीछे की क्या वजह है। इसी बीच सिंगर के ट्रूप की मेंबर बेसिस्ट मोहिनी डे के साथ भी एआर रहमान का नाम जोड़ा जाने लगा है।

एआर रहमान-सायरा बानो का तलाक
आपको बता दें कि एआर रहमान के तलाक के बाद ही अगले दिन मोहिनी डे के तलाक की खबर से इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई थी। ऐसे में कहा जाने लगा कि एआर रहमान के तलाक के पीछे की वजह मोहिनी डे ही हैं। इस मामले में मोहिनी डे के बयान के बाद अब एआर रहमान के बेटे अमीन का चौंकाने वाला बयान सामने आया है।
एआर रहमान के बेटे अमीन का बड़ा बयान
एआर रहमान के बेटे अमीन रहमान ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए अपने पिता और मोहिनी डे के रिश्ते के बारे में सोशल मीडिया पर खुलकर बताया है। आपको बता दें कि जब से एआर रहमान के तलाक की खबरें सामने आई हैं, लोगों ने उनके साथ मोहिनी डे का नाम जोड़ दिया है।
पापा और मोहिनी डे को लेकर अमीन ने कही ऐसी बात
अब संगीतकार एआर रहमान के बेटे अमीन रहमान ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है- मेरे पिता न केवल सनसनीखेज योगदान के लिए बल्कि वर्षों से अर्जित मूल्यों, सम्मान और प्यार के लिए भी एक किंवदंती हैं। झूठी और आधारहीन अफवाहें फैलती देखकर दुख होता है। आइए हम उनकी गरिमा और हमारे सभी जीवन में उनके द्वारा किए गए अविश्वसनीय प्रभाव का सम्मान और संरक्षण करें।
मोहिनी डे ने भी लोगों को लगाई फटकार
अमीन रहमान के साथ ही मोहिनी डे ने भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन लोगों को फटकार लगाई है जो इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- मुझे बहुत से लोग इंटरव्यू के लिए बुला रहे हैं। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि ऐसा हो क्यों रहा है। हां ये जरूर बता देती हूं कि मैं ऐसी बकवास बातों पर ध्यान नहीं देती।












Click it and Unblock the Notifications