'द केरल स्टोरी' विवाद के बीच एआर रहमान ने शेयर किया खास वीडियो, मस्जिद में किया जा रहा था ऐसा काम

AR Rahman Video: एआर रहमान ने जो वीडियो शेयर किया है वह साल 2020 का है। इस वीडियो में एक कपल को मस्जिद के अंदर हिंदू रीति-रिवाज से शादी करते हुए देखा जा सकता है।

ar rahman

AR Rahman Video: इन दिनों फिल्म 'द केरल स्टोरी' सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। ढेर सारे विवादों के बीच ये फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। कुछ लोग इस फिल्म को साफ तौर पर एजेंडा बता रहे हैं। आपको बता दें कि ये मामला कोर्ट तक जा पहुंचा है। इस बीच ऑस्कर विजयी सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें एक कपल मस्जिद में सात फेरे लेता नजर आ रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

एआर रहमान ने शेयर किया वीडियो
फिल्म 'द केरल स्टोरी' के विवाद के बीच दुनियाभर में मशहूर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। कुछ लोगों को तो ये वीडियो काफी अच्छा लग रहा है लेकिन कुछ लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं।

मस्जिद में हो रही थी हिंदू शादी
जानकारी के अनुसार एआर रहमान ने जो वीडियो शेयर किया है वह साल 2020 का है। इस वीडियो में एक कपल को मस्जिद के अंदर हिंदू रीति-रिवाज से शादी करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एआर रहमान ने कैप्शन में लिखा है- वाह... इंसानियत के लिए प्यार बिना शर्त और उपचारात्मक होना चाहिए। लोगों का मानना है कि एआर रहमान ने केरल की ताकत को इस वीडियो के जरिए बयां किया है। इस वीडियो में प्यार और सद्भावना का रूप नजर आ रहा है। देखें वीडियो-

साल 2020 का वीडियो हुआ वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो में सारथ और अंजू की शादी दिखाई गई है। इस कपल ने साल 2020 में केरल के एक मस्जिद में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। आपको बता दें कि विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने इस फिल्म की आलोचना करते हुए कहा है कि ये फिल्म अतिश्योक्ति करती है। राज्य की सच्चाई कुछ और ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+