एआर रहमान के म्यूजिक कंसर्ट को पुलिस ने बीच में रोका, स्टेज पर चढ़कर बंद करवाया प्रोग्राम, जानें क्या हुई बात
AR Rahman Music Concert Pune: अपनी जादुई आवाज से एआर रहमान लोगों को जमकर एंटरटेन कर रहे थे, लेकिन तभी वहां पुलिस आ गई और उन्होंने एआर रहमान के इस लाइव म्यूजिक कंसर्ट को बीच में ही रोक दिया।

AR Rahman Music Concert Pune: दुनियाभार में मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान के लाइव म्यूजिक कंसर्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑस्कर विनर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने गत 30 अप्रैल 2023 (रविवार) को एआर रहमान ने महाराष्ट्र के पुणे में एक लाइव म्यूजिक कंसर्ट किया था। हालांकि पुणे पुलिस ने लाइव कंसर्ट के बीच में आकर ही इसे बंद करा दिया था और स्टेज पर चढ़कर एआर रहमान को गाने से रोक दिया था। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या हुई थी बात।
एआर रहमान के कंसर्ट में पहुंची थी पुलिस
एएनआई की खबर के अनुसार गत 30 अप्रैल 2023 को महाराष्ट्र के पुणे के राजा बहादुर मिल इलाके में ऑस्कर विजयी सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान एक लाइव म्यूजिक कंसर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। उनके इस लाइव कंसर्ट में लोगों की भीड़ लगी हुई थी। अपनी जादुई आवाज से एआर रहमान लोगों को जमकर एंटरटेन कर रहे थे, लेकिन तभी वहां पुलिस आ गई और उन्होंने एआर रहमान के इस लाइव म्यूजिक कंसर्ट को बीच में ही रोक दिया।
रात 10 बजे के बाद नहीं थी गाने की परमिशन
खबर है कि एआर रहमान के इस लाइव म्यूजिक कंसर्ट के लिए आयोजकों ने रात 10 बजे के बाद परफॉर्म करने के लिए प्रशासन से कोई परमिशन नहीं ली थी। ऐसे में पुलिस को इस कंसर्ट को बंद करवाना पड़ा। आपको बता दें कि पुलिस के कुछ अधिकारियों ने स्टेज पर चढ़कर इशारा करते हुए एआर रहमान के इस कंसर्ट को तुरंत रोकने का निर्देश दिया। वहीं नियमों का पालन करते हुए प्रोग्राम को बंद करना पड़ा और एआर रहमान भी बिना कुछ कहे बैक स्टेज पर चले गए।
स्टेज पर चढ़कर पुलिस ने बंद करवाया प्रोग्राम
इस मामले पुणे पुलिस के एक अधिकारी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है- एआर रहमान उस समय अपना आखिरी गाना ही गा रहे थे और गाते समय उन्हें ये पता ही नहीं चला कि रात के 10 बज चुके थे। इसलिए हमारे पुलिस कर्मी जो उस समय कार्यक्रम में मौजूद थे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार समय सीमा को लेकर आयोजकों को अवगत कराया और कार्यक्रम बंद करवाया।
-
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications