बेटी की शादी में AR Rahman ने रखा म्यूजिकल रिसेप्शन, लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समा

सिंगर ए आर रहमान के तमाम कलीग्स और दोस्त उनकी बेटी की शादी की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए। इस पार्टी की खास बात ये रही कि इसे ए आर रहमान ने म्यूजिकल पार्टी में तब्दील कर दिया।

मुंबई, 11 जून: दिग्गज सिंगर ए आर रहमान ने हाल ही में अपनी बेटी खतीजा रहमान की शादी की रिसेप्शन पार्टी दी। ए आर रहमान की बेटी ने रियासदीन शेख मोहम्मद से शादी की। ये पार्टी शुक्रवार को चेन्नई में रखी गई थी। सिंगर ए आर रहमान के तमाम कलीग्स और दोस्त इस पार्टी में शामिल हुए। 10 जून 2022 को रखी गई इस पार्टी में ए आर रहमान ने रिसेप्शन को म्यूजिकल पार्टी में तब्दील कर दिया। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

कलाकारों ने दी लाइव परफॉर्मेंस

ए आर रहमान द्वारा रखी गई इस पार्टी में कई मशहूर कलाकारों ने लाइव परफॉर्मेंस दी। कलाकारों ने इस शाम को पूरी तरह से संगीतमय बना दिया। इस म्यूजिकल पार्टी को यहां पहुंचे मेहमानों ने भी खूब एन्जॉय किया। सभी मेहमानों ने दूल्हा और दुल्हन को अपना आशीर्वाद दिया।

कलाकारों ने शेयर की तस्वीरें

कलाकारों ने शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड की तमाम हस्तियां भी ए आर रहमान की बेटी और दामाद को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इस बीच एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने खतीजा के भव्य समारोह से तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि नई दुल्हन ने हिजाब के साथ पर्पल रंग का लहंगा पहना हुआ था। उन्होंने अपने लुक को लेयर्ड नेकलेस और मैचिंग मांग टीका से कंप्लीट किया। वहीं दूल्हे की बात करें, तो उन्होंने ब्लैक कलर का टक्सीडो पहन रखा था।

हनी सिंह ने साझा की तस्वीर

हनी सिंह ने साझा की तस्वीर

सिंगर यो यो हनी सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया पर ए आर रहमान की बेटी के फंक्शन से तस्वीर शेयर की है। कैप्शन में हनी सिंह ने लिखा, 'इस ब्लेस्ड कपल को बहुत सारी शुभकामनाएं और ए आर रहमान सर के परिवार और सभी फैंस की तरफ से बहुत-बहुत मुबारकबाद।'

ए आर रहमान ने शेयर किया शानदार वीडियो

बताते चलें कि इससे पहले ए आर रहमान ने अपनी बेटी के भव्य उत्सव का शानदार वीडियो साझा किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि खतीजा अपने ब्राइड लुक में कितनी खूबसूरत दिखाई दे रहीं हैं। दूसरी ओर ए आर रहमान ने बेटी की शादी के लिए लाल रंग की बंदगला शेरवानी को चुना था। कैप्शन में ए आर रहमान ने लिखा- 'दो आत्माएं एकजुट!' इसके साथ ही पार्टी में कमाल की थीम और खूबसूरत डेकोरेशन साफ तौर पर देखी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+