'मैं बड़े समंदर की छोटी सी बूंद हूं...' कनाडा में एआर रहमान को मिला बड़ा सम्मान, भावुक होकर कही ये बात

कनाडा का एआर रहमान को ये तोहफा भारत के लिए भी बेहद खास है। इतना बड़ा सम्मान मिलने पर सिंगर ने खुद ट्वीट कर देश का आभार जताया है।

मुंबई, 29 अगस्त: दिग्गज गायक एआर रहमान को कनाडा में खास सम्मान दिया गया है। देश ने अपने शहर की एक स्ट्रीट का नाम एआर रहमान रखा है। जिस तरह कनाडा में सिंगर को इतना बड़ा सम्मान मिला है, पूरे देश के लिए ये बहुत ही गौरव की बात है। कनाडा का एआर रहमान को ये तोहफा भारत के लिए भी बेहद खास है। इतना बड़ा सम्मान मिलने पर सिंगर ने खुद ट्वीट कर देश का आभार जताया है।

AR Rahman

एआर रहमान ने ट्वीट कर लिखा, मैं सिटी ऑफ मार्खम, मेयर फ्रैंक स्कारपिट्टी और कनाडा के लोगों का बेहद आभारी हूं। सिंगर ने कहा कि मैंने ये कभी नहीं सोचा था।

एआर रहमान ने आगे कहा कि ये नाम मेरा अपना नहीं है। इसका मतलब है दयालु। दयालु होना भगवान से मिलने की क्वालिटी है। सिंगर ने कनाडा के लोगों के बीच शांति, खुशी और स्वस्थ जीवन की कामना कर अपने इस नाम के मायने बताए। सिंगर ने कहा कि आप सबको भगवान का आशीर्वाद मिले।

एआर रहमान ने भारत के उन तमाम लोगों का भी आभार जताया, जिन्होंने सिंगर को इतना प्यार दिया। उन्होंने कहा कि जितने क्रिएटिव लोग मेरे साथ जुड़े हैं, जिनकी बदौलत मैं बड़े लेजेंड्स के साथ सिनेमा के सौ सालों का जश्न मना पा रहा हू्ं उनको धन्यवाद। उन्होंने आगे कहा कि मैं इस बड़े समंदर की छोटी सी बूंद हूं।

बताते चलें कि एआर रहमान ने इस सम्मान को जिम्मेदारी बताया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर एक और बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। उन्होंने कहा कि अगर मैं कभी थक जाऊंगा, तो मेरे पास करने के लिए और भी कई चीजें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+