मुंबई में नहीं रहते हैं एआर रहमान, सामने आई ये बड़ी वजह, कह- अंडरवर्ल्ड माफिया कल्चर से......
AR Rahman: दुनियाभर में फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने कड़ी मेहनत के दम पर आज ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने शानदार म्यूजिक से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। एआर रहमान को ऑस्कर से लेकर कई नेशनल अवॉर्ड तक से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में एआर रहमान ने खुलासा किया कि उन्हें मुंबई से बहुत डर लगता है और यही कारण है कि वह मुंबई में नहीं रहते हैं। एआर रहमान का कहना है कि जहां मुंबई को सपनों की नगरी समझकर कई लोग अपने ख्वाबों का पूरा करने के लिए यहां बसने आते हैं, वहीं उन्हें मुंबई बिल्कुल रास नहीं आती है।
मुंबई से एआर रहमान को लगता है डर
एआर रहमान ने बताया कि उन्हें एक बार मुंबई में बसने का ऑफर भी मिला था, लेकिन उन्होंने इसे साफ रिजेक्ट कर दिया था। उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया है और शहर के अंडरवर्ल्ड माफिया कल्चर के बारे में भी कई बाते बताई हैं। आपको बता दें कि एआर रहमान को चेन्नई से मुंबई शिफ्ट होने के लिए एक बॉलीवुड फिल्म मेकर ने बड़ा ऑफर तक दिया था। इसके बावजूद उन्होंने इस शहर में शिफ्ट होने के बारे में कभी नहीं सोचा।

सुभाष घई ने मुंबई शिफ्ट होने का दिया था ऑफर
द हिंदू को दिए एक इंटरव्यू में एआर रहमान ने कहा- मुझे याद है कि साल 1994 में, आंध्र प्रदेश के एक बड़े प्रोड्यूसर ने मुझे चेन्नई से बाहर जाने की प्लनिंग करता देख तेलंगाना के बंजारा हिल्स में एक बड़ी जगह की पेशकश की थी। मैं बस उस जगह को देखकर मुस्कुराया था। बाद में, जब मुझे नॉर्थ में शोहरत मिलने लगी तो बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर सुभाष घई ने मुझसे कहा था कि हिंदी सीखो क्योंकि वहां के लोग मुझसे प्यार करते हैं और ऐसे में मुझे ये भाषा आनी चाहिए।
माफिया कल्चर से एआर रहमान को लगता है डर
एआर रहमान ने कहा- उस समय मुंबई में अंडरवर्ल्ड माफिया कल्चर का समय चल रहा था, इसलिए मैंने न ही हिंदी सीखने और न ही मुंबई शिफ्ट करने पर कोई विचार किया था। एआर रहमान ने इंग्लैंड में काम करते हुए बिताए दिनों को याद करते हुए कहा- मेरी वाइफ की भारत लौटने की इच्छा ही मुझे यहां वापस ले आई है। विदेश में अमेरिका से लेकर कई शानदार डेस्टिनेशन के बावजूद मुझे अपनी पत्नी के कहने पर भारत लौटना पड़ा था।
चेन्नई में अपने परिवार के साथ रहते हैं एआर रहमान
जानकारी के अनुसार एआर रहमान अपने म्यूजिक के काम को लेकर मुख्य रूप से मुंबई से जुड़े हुए हैं लेकिन उनका घर मुंबई में नहीं है। हिंदी फिल्मों में बहुत सारा काम करने के बावजूद वह अभी भी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ चेन्नई में ही रहते हैं। उनके अनुसार उन्हें मुंबई से आज भी डर लगता है और यही कारण है कि वह अपने परिवर के साथ मुंबई में नहीं रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications