AR Rahman ने 29 साल बाद तोड़ी थी शादी, जानें क्यों छोड़ा खूबसूरत बीवी को?
AR Rahman: ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान लगतार अपने विवादित बयान की वजह से ट्रोल हो रहे हैं , हालांकि उन्होंने वीडियो जारी करके अपना स्पष्टीकरण दे दिया है और कहा है कि 'उनके शब्दों का गलत मतलब निकाला गया है, भारत मेरी प्रेरणा है, मेरा गुरु है और मेरा घर है और यही मेरी पहचान है।'
लेकिन इसके बावजूद उनको लेकर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है, लोग अभी भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब मशहूर कंपोजर इस तरह से ट्रोल हुए हैं। इससे पहले भी वो कई बारे अपने बयानों और निजी जीवन की वजह से लोगों के निशाने पर आ चुके हैं।

मालूम हो कि अल्ला रखां रहमान ने हिंदू परिवार में जन्म लिया था लेकिन 23 बरस की उम्र में उन्होंने एक सूफी फकीर से प्रभावित होकर इस्लाम धर्म अपना लिया। इंटरनेशनल स्तर पर भारतीय संगीत का डंका बजाने वाले एक आर रहमान पिछले साल अपनी शादी को लेकर भी बहुत चर्चा में थे। दरअसल इन्होंने अपनी पत्नी सायरा बानो को शादी के 29 साल बाद तलाक दिया था।

'दिलों के बोझ से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है' (AR Rahman)
तब ए आर रहमान ने एक्स पर लिखा था कि 'हमें उम्मीद थी कि हम तीस तक पहुंच जाएंगे लेकिन ऐसा लगता है कि हर चीज का एक अनदेखा अंत होता है। टूटे हुए दिलों के बोझ से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है, फिर भी इस दुख में हम मतलब ढूंढ रहे हैं, भले ही टुकड़े दोबारा अपनी जगह न मिलें। हमारे दोस्तों, आपकी दया और इस नाज़ुक दौर में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।'
इतने लंबे वक्त AR Rahman ने क्यों तोड़ी शादी?
दोनों के तलाक की खबर सामने आते ही बवाल मच गया था। लोगों को समझ नहीं आया कि शादी के इतने लंबे वक्त बाद दोनों ने तलाक क्यों लिया? कुछ खबरों में कहा गया कि रहमान का किसी का अफेयर चल रहा है इसलिए ये शादी टूटी लेकिन इनकी पत्नी सायरा बानो ने मीडिया में बयान देकर सबका मुंह बंद कर दिया।
'मानसिक तनाव के चलते हुआ तलाक'
उन्होंने कहा था कि 'मानसिक तनाव के चलते उन्होंने ये फैसला लिया, ये दोनों ने इमोशनल टेंशन को खत्म करने के लिए लिया था, जो कुछ भी हुआ है, वो आपसी सहमति से हुआ है,इसमे कोई तीसरी वजह शामिल नहीं है।'

आपको बता दें कि इस तलाक के ऐलान से पहले ही रहमान और उनकी पत्नी लंबे वक्त से अलग रहे रहे थे। मालूम हो कि इस कपल को तीन बच्चे हैं, खतीजा, रहीमा और अमीन । दोनों की शादी 1985 में हुई थी। जब दोनों अलग हुए तो उनके बेटे अमीन ने लोगों से निजता बनाए रखने की अपील की थी।
लाइमलाइट से काफी दूर रहता है AR Rahman का परिवार
मालूम हो कि सायरा बानो और उनके तीनों बच्चे लाइमलाइट से काफी दूर रहते हैं। सायरा बानो एक मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। सायरा और रहमान की शादी उनकी मां ने करवाई थी। सायरा बानो सोशल वर्कर हैं, भले ही वो संगीत और फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन इन चीजों से अनजानी नहीं है।

दरअसल उनके जीजा मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्ट राशिन रहमान हैं, जिनसे उनकी बहन मेहर की शादी हुई है। 200 से ज्यादा फिल्मों में करने वाले राशिद रहमान साउथ इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है।












Click it and Unblock the Notifications