Apoorva Mukhija: क्या अपूर्वा मुखीजा पर हुआ काला जादू? विवाद को लेकर जारी किया चौंकाने वाला वीडियो
Apoorva Mukhija: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा 'इंडियाज गॉट लैटेंट' कंट्रोवर्सी में फंसने के बाद से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस विवाद के बाद से वह सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक खास पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद हंगामा मच गया है।
अपूर्वा मुखीजा का लेटेस्ट वीडियो वायरल
सिर्फ इतना ही नहीं अपूर्वा मुखीजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने समय रैना के शो में शामिल होने से लेकर विवाद में फंसने तक की पूरी कहानी सुनाई है। आपको बता दें कि 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद से ही समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मुखीजा चर्चा में बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर वापसी करते ही कही ऐसी बात
विवाद के बाद से समय रैना, रणवीर अल्लाहबादिया, अपूर्वा मुखीजा ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। हालांकि, अब रणवीर अल्लाहबादिया और अपूर्वा मुखीजा ने सोशल मीडिया पर वापसी कर ली है। अपूर्वा मुखीजा ने कमबैक करते ही लोगों को बताया है कि उन पर काला जादू हुआ है।
अपूर्वा मुखीजा ने शेयर किया चौंकाने वाला वीडियो
-अपने लेटेस्ट वीडियो में अपूर्वा मुखीजा 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो के बारे में बात कर रही हैं। उन्होंने कहा है- उस वक्त मैं इतनी परेशान हो गई थी कि मुझे टेरो रीडर से मदद लेनी पड़ी थी। हालांकि, इसके पहले तक मैं इन सबमें विश्वास नहीं करती थी, लेकिन अचानक से मैं इसमें विश्वास करने लगी थी।
-अपूर्वा मुखीजा ने आगे कहा- मुझे पूरा फर्क पता चल रहा था क्योंकि साइंस नहीं बता सकता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है। इसके बाद मैं अपनी टेरो रीडर के पास गई और उन्होंने कहा कि कोई भी एक कार्ड चुनो, तो मैंने एक कार्ड उठा लिया।
'टेरो रीडर ने कहा कि मुझ पर काला जादू हुआ है'
-अपूर्वा मुखीजा ने कहा- टेरो रीडर ने मुझसे कहा था कि आपके ऊपर काला जादू हुआ है। मैंने कहा कि फुल पावर में हुआ है क्योंकि कोई वजह नहीं थी कि नॉर्मली ये सब हो रहा है। फिर टेरो रीडर सब बता देती है कि कौन इंसान है, कैसा दिखता है, क्या करता है? सब कुछ।
-अपूर्वा मुखीजा ने कहा- मैं जिसके बारे में सोच रही थी कि उसने ये किया है, वो मैच कर रहा था, तो मैंने मान लिया था कि मेरे ऊपर फुल पावर में काला जादू हुआ है। टेरो रीडर ने कहा कि हो सकता है आपको उनकी बदुआ लग गई हो। वहीं अपूर्वा को इस वीडियो पर लोगों को सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications