Apoorva Mukhija Net Worth: 'डार्क कॉमेडी' करने वाली अपूर्वा कितनी पढ़ी-लिखी? कितनी संपत्ति की मालिकन?
Apoorva Mukhija Net Worth: इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपनी बेबाक और डार्क कॉमेडी के लिए मशहूर अपूर्वा मुखीजा उर्फ 'The Rebel Kid' इन दिनों विवादों में हैं। हाल ही में 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में उनके एक आपत्तिजनक बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना झेलनी पड़ी।
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह इंटरनेट सेलिब्रिटी कितनी संपत्ति की मालकिन हैं? उनके करियर, पढ़ाई और कमाई के बारे में सब कुछ यहां जानें...

अपूर्वा मुखीजा की बायोग्राफी (Apoorva Mukhija Biography in Hindi)
| क्रमांक | बॉयोग्राफी | अपूर्वा मुखीजा |
|---|---|---|
| 1 | निक नेम | The Rebel Kid |
| 2 | जन्म तिथि | 2 जून 1998 |
| 3 | उम्र (2024 में) | 25 साल |
| 4 | जन्म स्थान | नई दिल्ली, भारत |
| 5 | राशि | मिथुन (Gemini) |
| 6 | धर्म | हिंदू |
| 7 | राष्ट्रीयता | भारतीय |
| 8 | पेशा | सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, मॉडल, अभिनेत्री |
| 9 | शिक्षा | बीटेक (कंप्यूटर साइंस) - मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर |
| 10 | स्कूलिंग | कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल, नई दिल्ली |
| 11 | वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
Apoorva Mukhija Education:कितनी पढ़ी-लिखी हैं अपूर्वा मुखीजा?
अपूर्वा मुखीजा ने कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल, नई दिल्ली से पूरी की और मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर से इंजीनियरिंग (B.Tech) की डिग्री हासिल की।
Apoorva Mukhija Family: अपूर्वा मुखीजा के परिवार में कौन-कौन?
अपूर्वा मुखीजा के परिवार में पिता, मां अनीता मुखीजा और एक छोटा भाई है। उनकी मां, अंबाला कैंट में टीचर हैं।

Apoorva Mukhija Net Worth 2024: कितनी है कुल संपत्ति?
अपूर्वा मुखीजा की कुल संपत्ति (Net Worth) ₹70 से 85 लाख रुपये आंकी गई है। उनकी कमाई के मुख्य स्रोत सोशल मीडिया, ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापन हैं। फोर्ब्स की 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में शामिल हालांकि, विवादों के बावजूद फोर्ब्स ने उन्हें 2024 की 'टॉप 100 डिजिटल स्टार्स' की लिस्ट में शामिल किया। वह नाइकी, केट स्पेड, मेबेलिन जैसे ब्रांड्स के साथ भी काम कर चुकी हैं।
आय के स्रोत क्या:
- इंस्टाग्राम (Instagram Ads & Sponsorships) - ₹2 लाख से ₹5 लाख प्रति पोस्ट
- यूट्यूब (YouTube Ads & Sponsorships) - ₹5 लाख प्रति माह
- ब्रांड कोलैबोरेशन (Brand Deals) - ₹10 लाख प्रति ब्रांड
- वेब सीरीज और विज्ञापन (Acting & Ads) - ₹15 लाख से ज्यादा
नेटवर्थ ब्रेकडाउन (Net Worth Breakdown):
| क्रमांक | संपत्ति का स्रोत | आमदनी (2024 में अनुमानित) |
|---|---|---|
| 1 | इंस्टाग्राम स्पॉन्सरशिप | ₹50-60 लाख |
| 2 | यूट्यूब विज्ञापन | ₹20-30 लाख |
| 3 | ब्रांड डील्स | ₹20-25 लाख |
| 4 | एक्टिंग और वेब सीरीज | ₹10-15 लाख |

Apoorva Mukhija LifeStyle: महंगी चीजें और लाइफस्टाइल:
- नई दिल्ली में खुद का अपार्टमेंट
- आईफोन 15 प्रो और मैकबुक प्रो
- लक्जरी गाड़ियों की शौकीन
- विदेशी ट्रैवल और महंगे ब्रांड्स पहनना पसंद करती हैं
Apoorva Mukhija Journey: अपूर्वा मुखीजा का करियर और सफलता की कहानी
अपूर्वा मुखीजा ने 2019 में इंस्टाग्राम पर कंटेंट बनाना शुरू किया। उनकी मजाकिया और बेबाक स्टाइल वाली वीडियो वायरल होने लगीं और जल्द ही वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फेमस हो गईं।
उनकी अब तक की बड़ी उपलब्धियां:
- 1.7 मिलियन+ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स
- 500K+ यूट्यूब सब्सक्राइबर्स
- वनप्लस, नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन, गूगल जैसे ब्रांड्स के साथ काम किया
- वेब सीरीज "Who Is Your Gynaec" में शानदार अभिनय किया
- 2024 में फोर्ब्स के 'टॉप 100 डिजिटल स्टार्स' में शामिल

Apoorva Mukhija से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स
- इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली भारतीय महिला कॉमेडियन में से एक।
- 2023 में इंस्टाग्राम का ब्लू टिक वेरिफाइड अकाउंट मिला।
- यूट्यूब, फेसबुक और लिंक्डइन पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
- फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करती हैं।
- क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन, हार्दिक पांड्या हैं उनके फेवरेट प्लेयर।

FAQs में अपूर्वा मुखीजा के बारे में जानें सबकुछ...
सवाल: अपूर्वा मुखीजा कौन हैं?
जवाब: अपूर्वा मुखीजा एक भारतीय सोशल मीडिया स्टार, मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम पर The Rebel Kid नाम से जाना जाता है।
सवाल: अपूर्वा मुखीजा की उम्र कितनी है?
जवाब: आगामी दो जून को 27 साल की हो जाएंगी।
सवाल: अपूर्वा मुखीजा कहां की रहने वाली हैं?
जवाब: वह नई दिल्ली, भारत की रहने वाली हैं।
सवाल: अपूर्वा मुखीजा कितनी कमाती हैं?
जवाब: उनकी कुल संपत्ति ₹70-85 लाख आंकी गई है और वह इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ब्रांड डील्स से कमाती हैं।
सवाल: अपूर्वा मुखीजा का एजुकेशन बैकग्राउंड क्या है?
जबाव: उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक (B.Tech in Computer Science) किया है।
अपूर्वा मुखीजा (The Rebel Kid) भारत की सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और कॉन्टेंट क्रिएटर में से एक हैं। उनकी बेबाक और अनफ़िल्टर्ड कॉमेडी ने उन्हें इंटरनेट पर जबरदस्त पहचान दिलाई है। हालांकि, हाल ही में 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में उनकी विवादित टिप्पणी के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके, उनकी नेटवर्थ, लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू तेजी से बढ़ रही है। अगर वह अपने कंटेंट में सुधार लाती हैं, तो वह भारत की सबसे बड़ी डिजिटल एंटरटेनर बन सकती हैं।
-
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications