Apoorva Mukhija: अपूर्वा मुखीजा से पुलिस ने 2 घंटे की कड़ी पूछताछ, बाहर निकलते ही आंख मिचौली! आगे होगा क्या?

Apoorva Mukhija in Police Station: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो (India's Got Latent Show) में अभद्र टिप्पणी मामले में अब तक 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। शो की गेस्ट सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा उर्फ 'द रिबेल किड' (The Rebel Kid) अपनी 'डार्क कॉमेडी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

शो के अन्य प्रतिभागियों में मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (BeerBiceps), आशीष चंचलानी और स्टैंड-अप कॉमेडियन जसप्रीत सिंह भी विवादों के घेरे में हैं। मामले में अपूर्वा मुखीजा से बुधवार (12 फरवरी) को मुंबई की खार पुलिस ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की। अपूर्वा ने अपने बयान दर्ज कराए। इन सभी के खिलाफ कानूनी प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि अलग-अलग थानों में करीब 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। सभी से 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो से जुड़े विवादित बयान को लेकर पूछताछ जारी है।

Apoorva Mukhija Police Inquiry

India Got Latent Controversy Case:क्या है पूरा मामला?

  • यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, कॉमेडियन समय रैना और अपूर्वा मुखीजा के खिलाफ अश्लील और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर कई राज्यों में शिकायत दर्ज हुई है।
  • महाराष्ट्र साइबर सेल ने 30 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें तलब किया है।
  • संसद में भी इस मामले को लेकर चर्चा हो चुकी है, और एनसीडब्ल्यू ने 17 फरवरी को रणवीर इलाहाबादिया और अन्य को तलब किया है।
Apoorva Mukhija Police Inquiry

Apoorva Mukhija Police Inquiry: पुलिस स्टेशन में दो घंटे सवाल-जवाब

  • खार पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद अपूर्वा मुखीजा से करीब दो घंटे की कड़ी पूछताछ हुई। अपूर्वा को पुलिस के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। वहीं, पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते ही मीडिया ने सवालों की झड़ी लगा दी, ऐसे में अपूर्वा आखमिचोली खेलती नजर आईं।
  • सूत्रों के अनुसार, उन्होंने पुलिस को अपना बयान दिया, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और सिद्धांत चतुर्वेदी, उर्फी जावेद, तन्मय भट्ट, राखी सावंत और दीपक कलाल को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Ranveer Allahbadia News: रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ बढ़ी मुश्किलें

महाराष्ट्र पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और उन्हें समन भेजा गया है। विवादित वीडियो को सरकार के आदेश पर यूट्यूब से हटा दिया गया। गायक बी प्राक (B Praak) ने भी रणवीर इलाहाबादिया के साथ अपना पॉडकास्ट रद्द कर दिया और उनके बयान की निंदा की। संसदीय पैनल इस मामले की जांच कर सकता है और पॉडकास्टर को तलब कर सकता है।

'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अपूर्वा मुखीजा पुलिस स्टेशन में पेश हुईं, लेकिन मीडिया से बचती नजर आईं। वहीं, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य के खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज हो चुके हैं। अब देखना होगा कि जांच के बाद पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+