साउथ एक्ट्रेस अपर्णा वास्तारे का निधन, जानें कैसे हुई मौत, जानलेवा बीमारी के चलते हो गई थी ऐसी हालत
Aparna Vastare Death: मशहूर कन्नड़ एक्ट्रेस और एंकर अपर्णा वास्तारे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक्ट्रेस का निधन हो गया है। वह 57 वर्ष की थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैंसर के चलते उनकी मौत हो गई है। आपको बता दें कि अपर्णा ने नम्मा मेट्रो (बेंगलुरु मेट्रो) में कन्नड़ भाषा में अपनी आवाज दी थी।
1985 में शुरू किया था एक्टिंग करियर
चिक्कमंगलुरु के कदुर इलाके के पनाचनहल्ली में जन्मीं अपर्णा ने बेंगलुरु में पढ़ाई की थी। उनके पिता एक कन्नड़ प्रकाशन में फिल्म पत्रकार थे। अपर्णा को संगीत, साहित्य और संस्कृति में काम करना अच्छा लगता था। साल 1985 की कन्नड़ फिल्म 'मसानदा होवु' में से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

अपर्णा ने ऑल इंडिया रेडियो में किया था काम
साल 1990 के दशक में, अपर्णा ने ऑल इंडिया रेडियो के साथ एक रेडियो जॉकी और डीडी चंदना पर एक एंकर के रूप में काम करना शुरू किया था। बाद में उन्होंने 'मूडला माने' और 'प्रीति इलाडा मेले' जैसे फेमस टीवी सीरियल में भी काम किया था।
अपर्णा के पति ने कही ऐसी बात
अपर्णा के परिवार में उनके पति नागराज वास्तारे हैं। पति नागराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपर्णा फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थीं, जिसका पता दो साल पहले जुलाई में चला था। तब तक वह चौथे स्टेज पर पहुंच चुकी थीं। आखिरकार उनकी मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications