कुछ इस तरह नए साल का स्वागत कर रहे हैं अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, बेटी वामिका को बाहों में लेकर किया ये काम

Anushka Sharma and Virat Kohli: इन दिनों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नए साल के वेकेशन के लिए दुबई में मौजूद है और बेटी के साथ वहां की खूबसूरती को इन्जॉय कर रहे हैं।

virat kohli

Anushka Sharma and Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों वेकेशन के मूड में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अनुष्का और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ अक्सर छुट्टियों पर जाते रहते हैं। इनकी पूरी फैमिली हमेशा एकसाथ हॉलीडे इन्जॉय करती नजर आती है। वहीं अनुष्का शर्मा भी अपने पति विराट कोहली और बेट वामिका के साथ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि अब तक उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। इन दिनों भी ये कपल नए साल के वेकेशन के लिए दुबई में मौजूद है और बेटी के साथ वहां की खूबसूरती को इन्जॉय कर रहे हैं। विराट और अनुष्का दुबई में नए साल का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं।

दुबई में करेंगे नए साल का स्वागत

दुबई में करेंगे नए साल का स्वागत

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का और उनके पति विराट कोहली ने अपने फैंस को अपने वेकेशन की झलक देते हुए कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। अनुष्का ने अपने होटल से सनराइज की तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है जबकि विराट ने एक फैमिली फोटो पोस्ट की है। अपने होटल की छत से उगते सूरज का आनंद लेते हुए विराट कोहली ने दुबई के शांत टेरिस की एक तस्वीर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की है।

बेटी और पत्नी के साथ नजर आए विराट कोहली

आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं विराट कोहली ने तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 2022 के आखिरी सूर्योदय तक। इसमें उन्हें सुबह की वाइब का आनंद लेते हुए कैमरे की ओर पीठ करते हुए देखा गया है। वहीं विराट ने बेटी वामिका को अपनी बाहों में ले रखा है और अनुष्का उनके पास में उनके कंधे पर सिर रखकर खड़ी हैं।

अनुष्का शर्मा की 'चकदा एक्सप्रेस'

अनुष्का शर्मा की 'चकदा एक्सप्रेस'

साल 2023 में अनुष्का शर्मा अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के जरिए ही वह ओटीटी में डेब्यू करेंगी। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सुपर बॉलर झूलन गोस्वामी के जीवन से प्रेरित है। आपको बता दें कि झूलन गोस्वामी क्रिकेट की दुनिया में सबसे तेज महिला तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में जानी जाती हैं।

झूलन गोस्वामी पर फिल्म

झूलन गोस्वामी पर फिल्म

फिल्म चकदा एक्प्रेस को लेकर अनुष्का शर्मा ने कहा- ऐसे समय में जब झूलन ने क्रिकेटर बनने और अपने देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने का फैसला किया, उस समय महिलाओं के लिए इस खेल को खेलने के बारे में सोचना भी बहुत कठिन था। यह फिल्म कई उदाहरणों की एक रीटेलिंग है जिसने उनके जीवन और महिला क्रिकेट को भी आकार दिया है।

अनुष्का और विराट का वेकेशन

अनुष्का और विराट का वेकेशन

जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से इटली में शादी कर ली थी। वहीं अनुष्का शर्मा ने पिछले साल जनवरी में बेटी वामिका को जन्म दिया था। आपको बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी छुट्टियों पर जाने से पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को कहा था 'छुट्टियां मुबारक हो'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+