Anushka Sharma का दिख गया बेबी बंप! प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच वीडियो हो रहा वायरल

अनुष्का शर्मा पिछले कई दिनों अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है। जिसके बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं एक्ट्रेस जल्द ही गुड न्यूज देने वाली हैं।

Anushka Sharma Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कार में बैठी अनुष्का के बेबी बंप पर ही हर किसी की नजर पड़ी। एक्ट्रेस का यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं वह जल्द ही अपने दूसरे बेबी का वेलकम करने वाली हैं। इस बीच उनका एक और वीडियो चर्चा में है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के सेकंड बेबी के रूमर्स के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे खुद अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। यह वीडियो एक विज्ञापन का है जिसमे एक्ट्रेस ने काफी ढीला आउटफिट पहना हुआ है। ऐसे में फैंस ने वो नोटिस कर लिया जो कि एक्ट्रेस चाहकर भी नहीं छुपा पाई।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा के इस विज्ञापन में उनके साथ विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में अनुष्का शर्मा ने व्हाइट कलर का ढीला टॉप पहना हुआ है। फिर क्या था लोगों की नजर उनके बेबी बंप में पड़ी जिसके बाद एक बार फिर एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गईं। फिलहाल वीडियो पर फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अनुष्का शर्मा की इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'क्या सच में अनुष्का प्रेग्नेंट हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या किसी ने अनुष्का शर्मा का बेबी बंप देखा?' एक ने लिखा, 'सेकंड बेबी की तैयारी हो रही है'। हालांकि अब तक अनुष्का शर्मा या विराट कोहली ने अपने सेकंड बेबी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

बता दें कि, अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर बहुत कम फोटोज शेयर करती हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। उनकी बेटी 2 साल की हो चुकी है लेकिन फिर भी एक्ट्रेस अक्सर उसे पैपराजी और लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। बता दें कि कपल ने अब तक सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का चेहरा भी नहीं दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+