रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के फैसले पर अनुष्का शर्मा का भावुक पोस्ट, शेयर किया ऐसा वीडियो

Anushka Sharma On Ravichandran Ashwin Retirement: भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। गत 18 दिसंबर 2024 को उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है।

रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
रविचंद्रन अश्विन के इस ऐलान के बाद से भारतीय क्रिकेट फैंस के बीच उदासी छा गई है। वहीं क्रिकेटर के फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उनके लिए इमोशनल पोस्ट कर रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर रविचंद्रन अश्विन के लिए भावुक नोट भी लिख रहे हैं।

Anushka Sharma On Ravichandran Ashwin

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया भावुक पोस्ट
इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने रविचंद्रन अश्विन के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में क्रिकेटर और उनकी पत्नी पृथ्वी अश्विन को टैग किया है।

भारतीय क्रिकेट ड्रेसिंग रूम का अनदेखा वीडियो
अनुष्का शर्मा ने रविचंद्रन अश्विन का भारतीय क्रिकेट ड्रेसिंग रूम से एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी टीम को आखिरी बार संबोधित करते नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है जिसमें अश्विन ने अपने संन्यास की घोषणा की और फिर ड्रेसिंग रूम में सभी खिलाड़ियों से मिले थे।

'मेरे अंदर का क्रिकेट फैन हमेशा जिंदा रहेगा'
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने कुछ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से भी मुलाकात की थी। इसके बाद वह अपने दोस्तों को संबोधित करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा लेते हैं। अश्विन कहते हैं कि उनके अंदर का क्रिकेट फैन हमेशा जिंदा रहेगा।

रविचंद्रन अश्विन का अनसीन वीडियो
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिय पर रविचंद्रन अश्विन का ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- हमेशा याद की जाने वाली विरासत। एक्ट्रेस ने क्रिकेटर की पत्नी को भी इस वीडियो में टैग किया है।

अनुष्का शर्मा की क्रिकेट के साथ बॉन्डिंग
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपने दोनों बच्चों की परवरिश में बिजी चल रही हैं। हालांकि वह अक्सर अपने पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का हौसला बढ़ाने के लिए उनका मैच देखने के लिए भी पहुंचती हैं। वह कई भारतीय टीम के क्रिकेटर और इंटरनेशनल क्रिकेटर की पत्नियों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+