अनुष्का शर्मा को ब्रांड प्रमोशन करना पड़ा भारी, एक्ट्रेस की वजह से लगा लंबा जाम, यूजर्स ने लगाई फटकार
अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है। बांद्रा में एक्ट्रेस सड़क पर एक कंपनी का प्रमोशन कर रही थीं। जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया।
Anushka Sharma Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने प्यूमा इंडिया की जमकर लताड़ लगाई थी। एक्ट्रेस का कहना था कि, ब्रांड ने बिना उनके अनुमति के उनकी फोटो का इस्तेमाल किया। हालांकि बाद में जब एक्ट्रेस इस ब्रांड का प्रमोशन करने मुंबई की सड़कों पर उतरीं तो फैंस ये देखकर हैरान रह गए। अब अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है।

अनुष्का शर्मा ने सड़कों पर किया ब्रांड प्रमोशन
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस को मुंबई के बांद्रा इलाके में भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाम लगाने के लिए लोग उन्हें खूब खरी-खरी सुना रहे हैं। इस वायरल वीडियो में अनुष्का एक स्वैंकी कार से आती दिखाई दे रही हैं और उनके आसपास काफी भीड़ है।

भारी भीड़ की वजह से लगा लंबा जाम
वीडियो में देखा जा सकता है कि, ब्रांड प्रमोशन के दौरान मुंबई की सड़कों पर एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए बेताब फैंस काफी एक्साइटेड नजर आए। वहीं एक्ट्रेस भी फैंस की ओर देखकर हाथ हिलाती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में सड़क पर लगे जाम के बीच कुछ फैंस एक्ट्रेस की कार के पीछे चलने लगते हैं जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो जाता है।

लोगों को हुई काफी परेशानी
अनुष्का शर्मा की इस वायरल वीडियो को देख फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि, एक्ट्रेस के इस प्रमोशनल कैंपेन की वजह से उन्हें सड़कों पर काफी परेशानी हुई। वायरल वीडियो पर यूजर्स ने एक्ट्रेस की जमकर लताड़ लगाई।
फैंस ने एक्ट्रेस की लगाई लताड़
वीडियो पर लगातार फैंस अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, 'हैलो जूनियर जया बच्चन जी।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'पुलिस ये लोग को कुछ ननहीं कहती फुल ट्राफिक जाम।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये कुछ एक्टर और एक्ट्रेसेस कैसे से हैं। एकदम मूडी और मतलबी। जब अपना काम होगा तो कैमरा के आगे सब करेंगे'।

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट
अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। लेकिन अब जल्द ही वह स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं। जी हां 'चकदा एक्सप्रेस' की तैयारियों में जुटी हुई हैं, जो कि, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications