Virat-Anushka: शादी से पहले अनुष्का और विराट का हुआ था ब्रेकअप, कर दिया था अनफॉलो, फिर कैसे थामा हाथ?

Anushka Sharma Virat Kohli Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक पावर कपल हैं। दोनों को एकसाथ देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। आए दिन कपल की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। फैंस हमेशा दोनों के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि अनुष्का और विराट की दिलचस्प लव स्टोरी है।

आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की सबसे पहले मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। दोनों ने इससे पहले कभी एक दूसरे से बात नहीं की थी। ऐसे में एक्ट्रेस से मिलकर विराट काफी नर्वस थे। लेकिन माहौल को नॉर्मल करने के लिए उन्होंने एक जोक मारा जो कि अनुष्का को पसंद नहीं आया और वह बुरी तरह चिढ़ गई थीं। लेकिन बाद में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।

Anushka Sharma

बाद में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकातें काफी ज्यादा होने लगी थीं और दोनों अपने रिलेशनशिप की वजह से काफी चर्चा में रहे। विराट कोहली की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए जिसमें वह ओडीआई मैच के दौरान बल्ले से अनुष्का को किस करते हुए दिखे। यहीं से दोनों के रिश्ते की चर्चाएं होने लगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच सब ठीक था और दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस भी थे। लेकिन बीच में कुछ ऐसा हुआ कि नौबत ब्रेकअप तक पहुंच गई। कपल एक दूसरे के साथ कम नजर आने लगे। यहां तक कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया। लेकिन बाद में दोनों ने लड़ाई को खत्म की और फिर से एक हो गए।

दोनों ने अपने रिश्ते को लाख छुपाने की कोशिश की लेकिन फिर भी साल 2017 में ऐसी खबरें आने लगी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसके बाद साल 2017 के अंत में 11 दिसंबर में कपल ने इटली जाकर गुपचुप शादी रचाई। बाद में दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। फिलहाल दोनों की एक बेटी है जिसका नाम वामिका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+