विराट कोहली की लाइफ में आने से पहले इन लोगों के साथ था अनुष्का शर्मा का अफेयर, देखें बॉयफ्रेंड्स की लिस्ट
Anushka Sharma Boyfriends List: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री कर चुकी है। वहीं गत 15 नवंबर 2023 (बुधवार) को भारत वर्सेज न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली ने 50वां शतक लगाया और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मैच में पति विराट का हौसला बढ़ाने और भारतीय क्रिकेट टीम को चीयर करने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा स्टेडियम में ही मौजूद थीं। लोग विराट और अनुष्की की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी विज्ञापनों से लेकर सोशल मीडिया तक पर छाई रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक विज्ञापन के शूट पर ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात हुई थी जिसके बाद दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब गए थे। फिलहाल अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं और इसके चलेत लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

अनुष्का शर्मा के बॉय्रफ्रेंड्स की लिस्ट
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी बनने से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के कई अफेयर रहे चुके हैं। अनुष्का शर्मा इस समय एक सक्सेफुल एक्ट्रेस, बिजनेसवुमेन और डायरेक्टर भी हैं। आइए आपको बताते हैं कि अनुष्का शर्मा का नाम किन किन लोगों के साथ जुड़ चुका है।
जोहेब यूसुफ और अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। शुरुआती दिनों में अनुष्का शर्मा मॉडल जोहेब यूसुफ के साथ रिलेशनशिप में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मुलाकात बंगलुरु में एक फैशन शो के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों साथ में ही मुंबई आए थे। अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में काम करने का मौका मिला था लेकिन उनके बॉयफ्रेंड जोहेब यूसुफ को इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिल पा रहा था। आखिर में जोहेब बंगलुरु लौट गए और अनुष्का बॉलीवुड में अपने कदम जमाने लगीं। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा का नाम बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ भी जुड़ा था। कहा जाता है कि दोनों के बीच फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में एकसाथ काम करते नजदीकियां आ गई थीं। इसके बाद दोनों कुछ समय के लिए रिलेशनशिप में भी थे लेकिन इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स 2011 के बाद दोनों के रिश्ते में दरार की खबर आने लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस से अनुष्का असहज हो गई थीं। ऐसे में दोनों के बीच काफी कहासुनी हो गई थी। एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने खुद कहा था कि एक गलत फहमी की वजह से उनका रिश्ता खराब हो गया था।
शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा के अफेयर की खबर भी चारों तरफ फैली थी। दरअसल दोनों को बी-टाउन की एक पार्टी में एकसाथ हाथ पकड़कर एंट्री करते हुए देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इस पार्टी में एक दूसरे के साथ लिप लॉक करते हुए भी स्पॉट हुए थे। कहा जाता है कि दोनों कई दिनों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
सुरैश रैना और अनुष्का शर्मा
आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा के भाई स्टेट लेवल के क्रिकेटर रह चुके हैं और यही कारण है कि अनुष्का शर्मा को क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के साथ देखा गया है। साल 2012 में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अनुष्का शर्मा ने कुछ समय के लिए भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को डेट किया था। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी जहां अनुष्का शर्मा अपने फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। वहीं सुरेश रैना भी क्रिकेट सीरीज के लिए पहुंचे हुए थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी भी अपने अफेयर की खबरों की पुष्टि नहीं की है।
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का नाम भी अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मुलाकात बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की पार्टी में हुई थी। उस पार्टी में अनुष्का शर्मा एक्टर रणबीर कपूर के साथ काफी कोजी होती हुईं नजर आई थीं। दोनों एकसाथ हाथ पकड़कर उस पार्टी से बाहर भी निकले थे। इसके बाद दोनों को कई बार मुंबई के अलग अलग रेस्तरां में साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications