'वो कभी राम मंदिर था ही नहीं' अनुराग कश्यप ने दिया विवादित बयान, मंदिर को कहा 24 घंटे वाला प्रचार
Anurag Kashyap On Ram Mandir: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप अक्सर हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखते हैं। फिल्ममेकर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब हाल ही में उन्होंने राम मंदिर को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी लगातार आलोचना हो रही है।
अनुराग कश्यप ने राम मंदिर उद्घाटन पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 'मंदिर का उद्घाटन एक 'विज्ञापन' था जो भारत को दो गुटों में बांटने के लिए हो रहा है। मैं इसे ऐसे ही देखता हूं. खबरों के बीच जिस तरह के विज्ञापन चलते हैं। उसी तरह 22 जनवरी को ये 24 घंटे चलने वाला विज्ञापन था। आप इसे अगर राम मंदिर कहते हैं तो ये कभी भी राम मंदिर नहीं था बल्कि यह राम लला का मंदिर था और पूरे देश को इसका सही फर्क नहीं पता।'

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि, 'मेरा जन्म वाराणसी में हुआ था। मेरा जन्म धर्म की नगरी में हुआ है, मैंने धर्म का कारोबार बहुत करीब से देखा है। धर्म दुष्टों का अंतिम सहारा है और मैंने हमेशा खुद को नास्तिक कहा है क्योंकि मैंने देखा है कि बड़े होकर निराश लोग मोक्ष की गुहार लगाने के लिए मंदिरों में जाते थे जैसे कि कोई बटन हो जिसे दबाकर वे अपनी सभी समस्याओं को मिटा सकते हैं।
खैर अनुराग कश्यप यहीं नहीं रुके उन्होंने बातों ही बातों में सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि, 'लोगों को वही दिखाया जा रहा है जो लोग देखना चाहते हैं। लोगों का ध्यान वास्तविकता से हटाकर पोस्टर फाड़ने पर है और ये पूरी तरह से समय की बर्बादी है। हमें लगता है कि हम लड़ रहे हैं, लेकिन हम कुछ नहीं कर रहे हैं। हमें बिना वजह के जाल में फंसाया जा रहा है।'
बता दें कि, अयोध्या के राम मंदिर का 22 जनवरी को उद्घाटन हुआ था। जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था। इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। खैर अब अनुराग के बयान से सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications