Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ब्राह्मणों पर की अभद्र टिप्पणी फिर मांगी माफी, अनुराग कश्यप के बदले सुर, अब सरेआम कर दिया ऐसा काम

Anurag Kashyap: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों खबरों में छाए हुए हैं। उन्हें लेकर इन दिनों खूब बवाल चल रहा है। पूरे देश में उनके खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है। अनुराग कश्यप ने जातिवाद को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी जिसे लेकर लोग उन पर बौखला गए हैं।

ब्राह्मण समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी
आपको बता दें कि अनुराग कश्यप जातिवाद के आरोप की वजह से फिल्म 'फुले' की रिलीज डेट टलने के बाद काफी गुस्सा हो गए थे। इसके बाद सेंसर बोर्ड ने भी इस फिल्म में कई बदलाव करवा दिए थे। ऐसे में अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दी थीं।

Anurag Kashyap

अनुराग कश्यप की हो रही आलोचना

इसके बाद से अनुराग कश्यप को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं देश के अलग-अलग शहरों में डायरेक्टर के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। वहीं इस विवाद को बढ़ते देख अब अनुराग कश्यप को अपनी गलती का एहसास हुआ है और उन्होंने इंस्टाग्रा पर लोगों से सरेआम माफी मांगी है।

अनुराग कश्यप के अब बदल गए सुर

अनुराग कश्यप ने अब सोशल मीडिया पर एक नया पोस्ट शेयर किया है। ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद अब अनुराग कश्यप के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने सबके सामने अपनी गलती कबूल कर ली है।

दोस्तों, परिवार वालों और समाज से अनुराग कश्यप ने मांगी माफी

-अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपना माफीनामा जारी किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है- मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल दिया। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कुछ कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं।

-फिल्म मेकर ने लिखा है- आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं। मैंने खुद ही ऐसी बात करके, अपनी ही बात को मुद्दे से भटका दिया।

-अनुराग कश्यप ने आगे लिखा है- मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया था। मैं माफी मांगता हूं अपने उन तमाम सहयोगी दोस्तों से, परिवार और समाज से, अपने बोलने के तरीके और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए।

-वहीं अनुराग कश्यप ने खुद को सुधारने का वादा करते हुए लिखा है- अब आगे से ऐसा नहीं होगा। मैं उस पर और अपने गुस्से पर काम करूंगा और मुद्दे की बात अगर करनी हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूंगा। आशा है आप मुझे माफ कर देंगे।

ब्राह्मणों को लेकर अनुराग कश्यप ने कही थी ऐसी बात

ये विवाद तब शुरू हुआ था जब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक यूजर को उसके कमेंट का जवाब दिया था। उस यूजर ने लिखा था- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं। इस पर अनुराग कष्यप ने गुस्सा दिखाते हुए लिखा था- ब्राह्मण पर मैं पैशाब करूंगा, कोई समस्या। इसके बाद अनुराग कश्यप का ये पोस्ट वायरल हो गया था जिससे कई ब्राह्मण संगठनों में आक्रोश फैल गया था।

फिल्म 'फुले' को लेकर हो रहा है विवाद

-आपको बता दें कि ये सारा विवाद बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी और एक्ट्रेस पत्रलेखा की फिल्म 'फुले' को लेकर हो रहा है। ये फिल्म गत 11 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा बदलाव सुझाए जाने के बाद अब इसे आगामी 25 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज जैसे समूहों ने आपत्ति जताई है।

-दरअसल दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म ब्राह्मण समुदाय को नेगेटिव तरीके से दिखा रही है। मेकर्स ने स्पष्ट किया कि उनका अपमान करने का कोई इरादा नहीं था और उन्होंने सीबीएफसी के नियमों को ध्यान में रखकर ही ये फिल्म बनाई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+