पतले शरीर से परेशान थीं Aaliyah Kashyap, फिर अचानक बढ़ने लगा वेट, बोलीं- 'मेरी मेंटल हेल्थ प्रभावित होने लगी'
फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की बेटी और कंटेंट क्रिएटर आलिया कश्यप ने हाल ही में अपने वेट गेन पर बात की। उन्होंने बताया कि बढ़ते वजन के कारण उनकी मानसिक सेहत प्रभावित हुई।
Aaliyah Kashyap On Weight: फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी और कंटेंट क्रिएटर आलिया कश्यप अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे से इंगेजमेंट की थी। अब उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपने बढ़ने वजन का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि लोग किस तरह से उन्हें कमेंट करते थे।
हाल ही में आलिया कश्यप ने अपने ही पॉडकास्ट अपोजिट्स अट्रैक्ट चैनल में मंगेतर शेन ग्रेगोइरे के साथ बढ़ने वजन पर खुलकर बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि जब उनका लगातार बॉडी फैट बढ़ रहा था तो लोग उन्हें किस तरह से भद्दे कमेंट्स करते थे। जिससे कहीं ना कहीं आलिया की मेंटल हेल्थ पर काफी प्रभाव पड़ा।

आलिया ने वीडियो में कहा, "मैं अपने वेट और बॉडी को लेकर अभी काफी इंसेक्योर हूं। ये इनसिक्योरिटी मेंटल हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकती है। मैं हमेशा से अपना वेट बढ़ाना चाहती थी और इसके लिए मैं बहुत खाना खाती थी। लेकिन फिर भी मेरा वेट नहीं बढ़ता था। मैं हमेशा बहुत स्लिम रही हूं। मेरा मेटाबॉलिक रेट हाई रहा है और मैं खानपान के मामले में काफी सही रही हूं।" आलिया ने आगे बताया कि उनकी हड्डियां बहुत डरावनी थीं।
आलिया ने आगे कहा कि, मैं जानती थी कि मैं दुबली इसलिए हूं क्योंकि मैं कितना भी खाऊं मुझे नहीं लगेगा। मेरी मम्मी के साथ भी ऐसा था, इसलिए मुझे पता था कि यह जेनेटिक है। आलिया ने इसके आगे बताया कि उसके दो साल बाद उनका वजन थोड़ा-थोड़ा बढ़ना शुरू हुआ। उनका वजन बीते साल 12-13 किलो बढ़ गया जो कि काफी ज्यादा था।
आलिया ने आगे बताया कि एक वक्त के बाद वह अपने बढ़ते वजन के कारण काफी परेशान हो गई थीं क्योंकि लोग उनके फिगर पर कमेंट करने लगे थे जो कि सुनकर काफी बुरा लगता था। आलिया ने कहा कि, 'मैं सोचती थी कि लोग इस पर ध्यान दे रहे हैं। मैं अब भी जैसी दिखती हूं, उससे खुश नहीं हूं और असुरक्षित हूं। खैर अब मेरा माइंडसेट पहले से हेल्दी है।'












Click it and Unblock the Notifications