OMG 2 को 'ए' सर्टिफिकेट मिलने पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोग किसी भी चीज पर नाराज हो रहे हैं
Anurag Kashyap On OMG 2: अक्षय कुमार और पकंज त्रिपाठी की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' भी सिनेमघरों में अपना दबदबा बनाए हुए है। ये फिल्म गत 11 अगस्त 2023 को थिएटरों में रिलीज हुई थी जो कि अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में लगी हुई है। लोगों को ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। हालांकि इस फिल्म को सेंसर बोर्ड 'ए' सर्टिफिकेट दिया था जिसके चलते 18 वर्ष ये कम आयु के टीनेजर्स इसे बड़े पर्दे पर देख नहीं पाए। इस बात को लेकर फिल्म मेकर्स से लेकर कई सेलेब्स तक ने आवाज उठाई थी। लोगों का कहना था कि टीनेजर्स के लिए बनी फिल्म वही लोग नहीं देख पा रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'लोगों को नाराज होने से कोई नहीं रोक सकता'
अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की हालिया रिलीज फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को सीबीएफसी द्वारा 'ए' सर्टिफिकेट दिए जाने को लेकर कहा है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) लोगों को आहत महसूस करने से नहीं रोक सकता। लोगों को नाराज महसूस करना है तो करे क्योंकि अब कुछ नहीं हो सकता।

'ओएमजी 2' को लेकर बोले अनुराग कश्यप
न्यूज 18 से बात करते हुए अनुराग कश्यप ने कहा-फिल्म 'ओएमजी 2' के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसके लिए सीबीएफसी को आलोचना का सामना करना पड़ा है। सीबीएफसी ने 'ओएमजी 2' को 'ए' प्रमाणपत्र दिया था जबकि मूवी के प्रोड्यूसर्स मूल रूप से उस फिल्म के लिए 'यू/ए' प्रमाणपत्र चाहते थे। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अक्षय कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं।
'लोगों ने सेंसर बोर्ड की जमकर आलोचना की थी'
'ओएमजी 2' को लेकर हुए विवाद के बारे में पूछे जाने पर अनुराग कश्यप ने कहा- ये कुछ ऐसा है जिससे हर किसी को निपटना होगा। सीबीएफसी को उस फिल्म के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। लोगों ने सेंसर बोर्ड की जमकर आलोचना की। एक फिल्म का असली इरादा किसी न किसी तरह से दर्शकों तक पहुंचना होता है। लोगों को नाराज होने से कोई नहीं रोक सकता है।
'आजकल लोग किसी भी चीज पर नराज हो जाते हैं'
अनुराग कश्यप ने आगे कहा- बेकार लोग किसी भी चीज को लेकर हर जगह नाराज हो जाते हैं। उन्हें अपने सिस्टम पर काम करने की जरूरत है। लोग इतने कमजोर और दुबले-पतले हैं कि वह किसी भी बात पर नाराज होने लगे हैं। ये सब बदलना होगा।
फिल्म 'ओएमजी 2' को मिला था 'ए' प्रमाणपत्र
फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि सीबीएफसी यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है कि फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद जैसा परिदृश्य दोबारा न हो। आपको बता दें कि प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के फिल्म मेकर्स को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म के कुछ संवादों को मेकर्स को बदलना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications