'मैं ब्राह्मणों पर पेशाब करूंगा', गंदे कमेंट पर अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, कहा- 'औरतों को बख्श दो'
Anurag Kashyap: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अनुराग कश्यप इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में ब्राह्मण समुदाय पर एक ऐसी टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद से वह लोगों पर निशाने पर आ गए हैं।
अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय को बनाया निशाना
ब्राह्मण समुदाय को निशाना बनाने वाली टिप्पणी करने के बाद अब अनुराग कश्यप ने माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये बयान फिल्म 'फुले' को लेकर चल रहे विवाद के बीच आया है, जो समाज सुधारक ज्योतिबा और सावित्रीबाई फुले पर आधारित है।

डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
फिलहाल डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने बयान के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। यहां तक कि उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई है और अब उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया के जरिए सीधे तौर पर माफी मांग ली है।
अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर लिखी ऐसी बात
गत 18 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर किया था जिसमें उन्होंने अपनी मंशा बताई थी और कहा था कि कोई भी गुस्सा कर सकता है लेकिन ये सिर्फ उन पर ही होना चाहिए। अनुराग कश्यप ने कमेंट के बाद कथित तौर पर अपने लोगों को मिली धमकियों का जिक्र करते हुए लिखा था- कोई भी कार्रवाई या भाषण आपकी बेटी, परिवार या दोस्तों के लायक नहीं है।
अनुराग कश्यप ने लोगों से मांगी माफी
-अनुराग कश्यप ने अपनी पोस्ट में लिखा है- ये मेरी माफी है, मेरी पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि उस एक लाइन के लिए जिसे संदर्भ से बाहर निकाल दिया गया और जो नफरत पैदा कर रही है। कोई भी काम या भाषण इस लायक नहीं है कि आपकी बेटी, परिवार, दोस्त और सहकर्मी को रेप और मौत की धमकियां दी जाएं।
-डायरेक्टर ने आगे लिखा- इसलिए जो कहा गया है उसे वापस नहीं लिया जा सकता है और मैं इसे वापस नहीं लूंगा। लेकिन अगर आप किसी को गाली देना चाहते हैं, तो मुझे ही दें। मेरे परिवार ने न तो कुछ कहा है और न ही वह कभी कुछ बोलते हैं।
-फिलहाल अनुराग कश्यप ने लिखा है- तो अगर आप माफी की तलाश में हैं, तो यह मेरी माफी है। ब्राह्मणों, कृपया महिलाओं को छोड़ दें। यहां तक कि शास्त्र भी इतनी शालीनता सिखाते हैं, सिर्फ मनुस्मृति ही नहीं। खुद तय करें कि आप वास्तव में किस तरह के ब्राह्मण हैं। जहां तक मेरा सवाल है, मैं माफी मांगता हूं।
ब्राह्मणों को लेकर अनुराग कश्यप ने कही थी ऐसी बात
ये विवाद तब शुरू हुआ था जब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर एक यूजर को उसके कमेंट का जवाब दिया था। उस यूजर ने लिखा था- ब्राह्मण तुम्हारे बाप हैं। इस पर अनुराग कष्यप ने गुस्सा दिखाते हुए लिखा था- ब्राह्मण पर मैं पैशाब करूंगा, कोई समस्या। इसके बाद अनुराग कश्यप का ये पोस्ट वायरल हो गया था जिससे कई ब्राह्मण संगठनों में आक्रोश फैल गया था।
फिल्म 'फुले' को लेकर हो रहा है विवाद
-आपको बता दें कि ये सारा विवाद बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी और एक्ट्रेस पत्रलेखा की फिल्म 'फुले' को लेकर हो रहा है। ये फिल्म गत 11 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा बदलाव सुझाए जाने के बाद अब इसे आगामी 25 अप्रैल 2025 को रिलीज किया जाएगा।
-इस फिल्म को लेकर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज जैसे समूहों ने आपत्ति जताई है। दरअसल दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म ब्राह्मण समुदाय को नेगेटिव तरीके से दिखा रही है। मेकर्स ने स्पष्ट किया कि उनका अपमान करने का कोई इरादा नहीं था और उन्होंने सीबीएफसी के नियमों को ध्यान में रखकर ही ये फिल्म बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications