Video: 'मुझे होटल रूम में टॉर्चर किया...', अनुराग डोभाल ने बिग बॉस पर लगाए गंभीर आरोप, सुनकर लोगों के उड़े होश

Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो अपने फिनाले के नजदीक आ रहा है और बिग बॉस के घर में तरह तरह की ड्रामेबाजी शुरू हो चुकी है। इसी बीच हाल ही में बिग बॉस के बेघर हुए कंटेस्टेंट फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने शो के मेकर्स पर बड़ा आरोप लगाया है।

शो से बेघर हुए थे अनुराग डोभाल
आपको बता दें कि फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल को फैंस के वोटों के आधार पर नहीं बल्कि घरवालों के वोटों के आधार पर शो से बाहर किया गया था। इसके बाद से ही अनुराग बिग बॉस मेकर्स पर भड़के हुए हैं। इस बीच बाबू भैया ने एक वीडियो शेयर कर बिग बॉस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

anurag dobhal

अनुराग डोभाल ने बिग बॉस मेकर्स पर लगाए आरोप
अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया पर एक व्लॉग शेयर किया है। इस व्लॉग में उन्होंने सलमान खान के शो बिग बॉस 17 पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसे सुनके किसी के भी होश उड़ सकते हैं। इस व्लॉग में उन्होंने उनके साथ हुए बुरे बर्ताव और टॉर्चर को लेकर खुलासा किया है।

'मुझे 2 दिन तक होटल के कमरे में बंद रखा गया था'
अनुराग डोभाल ने अपने इस व्लॉग में बताया है कि बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद भी मेकर्स ने उन्हें 2 दिन तक होटल के कमरे में बंद कर रख दिया था और उन्हें उनकी फैमिली से कॉन्टैक्ट नहीं करने दिया गया था। इस व्लॉग में बाबू भैया ने बताया है- जब मैं बाहर आ रहा था तब मेरे दिमाग में एक ही बात चल रही थी बाहर क्या हो रहा होगा।

अनुराग ने कहा- मुझे फैमिली से नहीं मिलने दिया
अनुराग डोभाल ने कहा- मुझे बाहर की दुनिया के बारे में कुछ नहीं पता था। शो से बाहर लाने के बाद मुझे होटल में रखा गया था जहां दो दिनों तक मुझे मेरे घरवालों से बात तक नहीं करने दिया गया। शो खत्म हो गया था लेकिन मुझे ऐसा लग रहा था कि यार ये मुझे कितना टॉर्चर कर रहे हैं। मैं कई महीने एक ऐसी जगह पर बिताकर आया था जहां मेरी दुनिया से कोई कॉन्टेक्ट नहीं था।

'होटल रूम में आया था सुसाइड का ख्याल'
अनुराग डोभाल ने वीडियो में आगे बताया- मैं जब होटल में था तो उन दो दिनों में मेरे दिमाग में सुसाइड तक का ख्याल आया था। मैं यहीं सोच रहा था कि आखिर मैंने ऐसा क्या कर दिया है जो मैं ये सजा भुगत रहा हूं। लेकिन भगवान जी ने मुझे थोड़ी सद्बुद्धि ही और मैंने होटल के कमरे में कोई गलत कदम नहीं उठाया। इतने लंबे समय के बाद जब मैं बाहर आया उसके बाद भी उन्होंने मुझे मेरी फैमिली से मिलने नहीं दिया। आखिर ऐसा क्यों किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+