Anupamaa: क्या किंजल की हो जाएगी मौत? क्या निधि शाह ने छोड़ा शो? क्या परितोष का है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर?
नई दिल्ली, 31 अगस्त। स्टार टीवी के सबसे लोकप्रिय शो 'अनुपमा' का रोमांच चरम पर है, शो में रोज-रोज आ रहे Turns और Twist का दर्शक जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। तो वहीं शो में इस वक्त जहां अनुज कोमा से बाहर आ चुके हैं लेकिन अभी भी व्हील चेयर पर हैं, वहीं दूसरी ओर शो में किंजल ने एक बेटी को जन्म दिया है, हालांकि उसके पति परितोष अभी शो से गायब है। आने वाले एपीसोड के बारे में कहा जा रहा है कि शो के अंदर बड़ा भूचाल आने वाला है।

क्या परितोष का है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर?
दरअसल शो में परितोष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चलेगा जिससे किंजल टूट जाएगी और वो ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएगी और इस गम में उसका निधन हो जाएगा। जिसके बाद उसकी मां राखी दवे जबरदस्त ढंग से शो में तांडव मचाएगी।

क्या निधि शाह ने छोड़ा शो?
दरअसल शो में किंजल का रोल प्ले करने वाली निधि शाह के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी शो से छुट्टी हो गई है इसलिए शो वालों ने उनके डेथ ट्रैक को शो में कास्ट किया है, जिससे कहानी नया मोड़ लेगी। इस बात को इसलिए भी बल मिला क्योंकि निधि शाह ने हाल ही में एक फोटो शेयर की थी, जिसमें शो के अहम रोल निभाने वाले कई कलाकार थे, फोटो शेयर करते हुए निधि ने लिखा था 'एक जरूरी फोटो, इससे पहले कि हम सब अपनी लाइफ की नई शुरुआत करें।'

कहानी में आएगा डेथ ट्रैक?
इसी के बाद से सोशल मीडिया पर ये कयास लगाए जा रहे थे कि शो से निधि शायद आउट होने वाली हैं। अगर ऐसा है तो शायद निधि और मेकर्स के बीच बातचीत हो चुकी है, तभी कहानी में उनका ट्रैक दिखाया जा रहा है, अन्यथा अनुपमा के बेहद लाडले समर का किरदार निभाने वाले एक्टर पारस कलनावत की तरह उन्हें भी रातों-रात गायब कर दिया जाता।

क्या परितोष का है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर?
वैसे जहां किंजल के बारे में ये सारी खबरें लोगों को चौंका रही हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो ये कह रहे हैं कि पारस के बाद तो निधि को शो छोड़ना ही था। दरअसल दोनों के तथाकथित अफेयर की बातें भी लंबे वक्त से की जा रही हैं क्योंकि दोनों के कुछ रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे, जिसमें दोनों एक-दूसरे के काफी करीब दिख रहे थे इसलिए दोनों के रिलेशनशिप की बातें होने लगी थीं।

पारस के बाद निधी भी OUT?
आपको बता दें कि पारस ने बिना शो के मेकर्स को बताए 'झलक दिखला जा 10 ' शो को यस बोल दिया था जिसके नाराज होकर शो वालों ने रातों-रात पारस को टाटा-bye bye कर दिया।
सोशल मीडिया पर लोग मांग रहे हैं जवाब
फिलहाल निधि शाह के शो से आउट होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, हालांकि इसके बारे में निधि या मेकर्स की ओर से कुछ बोला नहीं गया है। अब क्या सच है और क्या अफवाह, इसको जानने के लिए देखते रहिए स्टार प्लस पर रात दस बजे 'अनुपमा'।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड












Click it and Unblock the Notifications